
केरल: प्लस वन की परीक्षा की तारीखों की घोषणा, देखें डेटशीट और अन्य डिटेल्स
AajTak
Kerala Will Conduct Plus One Exam: कोरोना मामलों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए, केरल के शिक्षा विभाग ने प्लस टू हायर सेकेंडरी और वोकेशनल हायर सेकेंडरी की प्रैक्टिकल परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की थी. प्लस टू परीक्षा के लिए नई परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी.
केरल सरकार के शिक्षा विभाग ने प्लस वन की परीक्षा के आयोजन की घोषणा कर दी है. उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, केरल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक राज्य में 6 सितंबर 2021 से 16 सितंबर 2021 के बीच प्लस वन परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा से जुड़े शेड्यूल, टाइम टेबल, योग्यता और अन्य किसी भी जानकारी को छात्र आधिकारिक वेबसाइट - dhsekerala.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं. विभाग द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, छात्र अपने संबंधित स्कूल से एप्लिकेशन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं या इसे डीएचएसई केरल की वेबसाइट (dhsekerala.gov.in) से डाउनलोड कर सकते हैं. एप्लिकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून है. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 अगस्त को जारी किए जाएंगे. उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, केरल द्वारा प्लस वन परीक्षा की आधिकारिक डेट शीट भी जारी कर दी गई है. डेट शीट के अनुसार... > 6 सितंबर को सोशियोलॉजी की परीक्षा > 7 सितंबर को केमिस्ट्री और हिस्ट्री की परीक्षा > 8 सितंबर को कंप्यूटर आईटी (पुराना), आईटी, कंप्यूटर साइंस की परीक्षा > 9 सितंबर को बायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, इंग्लिश लिटरेचर > 10 सितंबर को मैथ्स की परीक्षा > 13 सितंबर को फिजिक्स, इकनॉमिक्स की परीक्षा > 14 सितंबर को पार्ट-I इंग्लिश की परीक्षा > 15 सितंबर को अकाउंटेंसी की परीक्षा और > 16 सितंबर को होम साइंस, कंप्यूटर साइंस की परीक्षा होगी.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










