
केरल: थाने में सेना के जवान को पीटा, चार पुलिसवाले सस्पेंड
AajTak
केरल के एक थाने में सेना के जवान और उसके भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस डीआईजी ने जांच के आदेश दिए थे. आंतरिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद चार पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया है.
केरल के कोल्लम में पुलिस टॉर्चर का कथित मामला सामने आया है. एक सेना के जवान और उसके भाई का आरोप है कि पुलिस ने उनको पुलिस स्टेशन में बुरी तरह पीटा था. यह घटना 25 अगस्त की बताई जा रही है. इस मामले पर हंगामे के बाद पुलिस कमिश्नर मेरिन जोसेफ ने एक्शन लिया है. उन्होंने इस मामले में चार पुलिस अफसरों को सस्पेंड कर दिया है. डीजीपी के आदेश पर यह एक्शन लिया गया है.
इस मामले में हुई जांच में पाया गया कि विष्णु और विग्नेश नाम के दो भाइयों को पुलिस ने झूठे केस में फंसाया और बाद में बुरी तरह पीटा भी. यह मारपीट कोल्लम के किलिकोलूर थाने में हुई.
जानकारी के मुताबिक, विग्नेश को पुलिस थाने बुलाकर एक ड्रग्स तस्कर की जमानत कराने को कहा गया था. लेकिन मामला ड्रग्स से जुड़ा था, इसलिए उसने इनकार कर दिया. इतनी देर में विग्नेश का बड़ा भाई विष्णु उसे ढूंढता हुआ थाने पहुंच गया. इसपर ASI प्रकाश चंद्रन ने विष्णु के साथ झगड़ा शुरू कर दिया. बाद में ASI ने बाकी साथियों की मदद से दोनों को पुलिस थाने में घसीटा और मारपीट की. भाइयों का आरोप है कि उनको पुलिस थाने में घंटों तक टॉर्चर किया गया. विग्नेश ने आरोप लगाया है कि उस दौरान पुलिसवालों ने नशा किया हुआ था.
पुलिस बोली- जमानत कराने आए थे दोनों भाई
दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि दोनों भाई एक ड्रग्स तस्कर की जमानत कराने के लिए थाने आए थे. इस दौरान बहस हुई, जिसपर उन्होंने थाने में ही अफसरों पर हमला कर दिया.
फिलहाल दोनों भाई चोटिल हैं. विग्नेश का कहना है कि उसके पूरे शरीर में बहुत दर्द है, जिससे उसे रोजमर्रा के कामकाज करने में भी दिक्कत हो रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










