
केरल: खेल- खेल में मासूम ने निगल लिया पत्थर, गले में फंसा, दम घुटने से मौत
AajTak
चंगारमकुलम में घर के आंगन में खेलते समय एक वर्षीय मासूम ने गलती से पत्थर निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. बच्चे को पहले स्थानीय और फिर कुट्टक्कल के निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. पुलिस ने इसे दुर्घटना बताते हुए कोई मामला दर्ज नहीं किया है.
केरल के चंगारमकुलम इलाके में एक दर्दनाक हादसे में एक साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई. घर के आंगन में खेलते समय बच्चे ने गलती से एक पत्थर निगल लिया, जो उसके गले में फंस गया और सांस लेने में गंभीर दिक्कत पैदा हो गई. अस्पताल ले जाने के बावजूद डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके. इस घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है.
मृतक बच्चे की पहचान असलम नूह के रूप में हुई है. वह महरूफ और रुमाना का बेटा था और चंगारमकुलम के पल्लीकरा क्षेत्र के थेक्कुमुरी स्थित कोय्यमकोट्टू का रहने वाला था. अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा रविवार शाम उस समय हुआ, जब बच्चा अपने घर के आंगन में खेल रहा था. खेल-खेल में उसने जमीन पर पड़ा एक छोटा पत्थर उठा लिया और उसे निगल लिया.
परिजनों ने जब बच्चे को सांस लेने में तकलीफ होते देखा तो उसे तुरंत चंगारमकुलम के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर बच्चे को कुट्टक्कल के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया. हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद रविवार रात बच्चे की मौत हो गई.
अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि पत्थर बच्चे के गले में फंस गया था, जिससे उसे गंभीर रूप से सांस लेने में परेशानी हुई. डॉक्टरों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन बच्चे की उम्र बहुत कम होने के कारण हालात बिगड़ते चले गए.
चंगारमकुलम पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि बच्चे की मौत खेलते समय पत्थर निगलने से हुई घुटन के कारण हुई. चूंकि यह एक दुर्घटना है और बच्चा बहुत छोटा था, इसलिए पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं समझी. पोस्टमार्टम की औपचारिकताओं के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया. सोमवार को स्थानीय मस्जिद में बच्चे का अंतिम संस्कार किया जाएगा. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है और लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










