
केरल के राज्यपाल बनाम VC... क्यों छिड़ गई है जंग, इस्तीफा क्यों मांग रहे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान? जानें पूरा मामला
AajTak
केरल में इन दिनों राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और वाइस चांसलर्स के बीच जंग छिड़ गई है. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नौ विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर्स से इस्तीफा मांगा है. आरिफ मोहम्मद खान ने वाइस चांसलर्स से सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले को आधार बनाकर इस्तीफा मांगा.
केरल में सरकार और राज्यपाल के बीच तो ठनी ही रहती थी लेकिन अब राज्यपाल और विश्वविद्यालयों के कुलपति (वीसी) के बीच ठन गई है. इसकी वजह है राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का इस्तीफा मांगना. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कुलपतियों से 24 अक्टूबर तक इस्तीफा देने की चेतावनी दी थी जिसके बाद कुलपति केरल हाईकोर्ट पहुंच गए थे और केरल हाईकोर्ट ने कुलपतियों को राहत दे दी थी.
केरल हाईकोर्ट ने कुलपतियों को राहत देते हुए कहा था कि वे कुलाधिपति यानी राज्यपाल के अंतिम आदेश तक अपने पद पर बने रह सकते हैं. केरल हाईकोर्ट ने ये भी कहा है कि कुलपतियों को केवल तय प्रक्रिया का पालन करके ही हटाया जा सकता है. राज्य सरकार ने भी इसे लेकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है.
क्या है ताजा विवाद
ताजा विवाद ये है कि आरिफ मोहम्मद खान ने केरल के नौ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को इस्तीफा देने के निर्देश दिए थे. आरिफ मोहम्मद खान ने जिन विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को इस्तीफा देने के निर्देश दिए थे उनमें केरल विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कन्नूर विश्वविद्यालय, एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, श्री शंकराचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय, कालीकट विश्वविद्यालय और थुंचथ एज़ुथाचन मलयालम विश्वविद्यालय के कुलपति शामिल हैं.
सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बनाया था आधार
केरल के राज्यपाल ने नौ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को इस्तीफे का निर्देश देने के पीछे सुप्रीम कोर्ट के फैसले को आधार बताया. सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर एमएस राजश्री की नियुक्ति रद्द कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस एमआर शाह की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा था कि यूजीसी नियमों के अनुसार कुलपति का चयन करने के लिए पैनल को तीन नाम की सिफारिश करनी होती है लेकिन यहां केवल एक नाम बढ़ाया गया जो नियमों का उल्लंघन है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










