
केरल के नेताओं के साथ कांग्रेस आलाकमान की बैठक कल, थरूर भी होंगे शामिल, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर करेंगे चर्चा
AajTak
सूत्रों ने बताया कि केरल के नेताओं के साथ होने वाली आलाकमान की इस बैठक के दौरान संगठन की स्थिति और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी. साथ ही पार्टी की आगे की रणनीति पर भी चर्चा होगी. इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर भी शामिल होंगे.
तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर के एक समाचार पत्र में हाल ही में छपे लेख को लेकर उठे विवाद के बीच कांग्रेस के शीर्ष नेता शुक्रवार को केरल के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में शशि थरूर में भी शामिल होंगे.
सूत्रों ने बताया कि केरल के नेताओं के साथ होने वाली आलाकमान की इस बैठक के दौरान संगठन की स्थिति और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी. साथ ही पार्टी की आगे की रणनीति पर भी चर्चा होगी. शुक्रवार को होने वाली इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, विधायक दल के नेता, सांसद और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के मौजूद रहने की उम्मीद है.
लेख को लेकर मचा हंगामा
केरल कांग्रेस के नेताओं की शीर्ष नेताओं के साथ बैठक ऐसे वक्त हो रही है जब शशि थरूर के समाचार पत्र में छपे लेख पर मचे बवाल मचा हुआ है. इस लेख में केरल के कुछ कांग्रेस नेताओं ने राज्य में निवेश के माहौल को बढ़ावा देने के लिए वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार की कथित प्रशंसा की थी.
इसके इतर बैठक से एक दिन पहले गुरुवार को शशि थरूर ने पॉडकास्ट में मलयालम में की गई अपनी टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश करने के लिए मीडिया पर निशाना साधा. केरल में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है और एलडीएफ से सत्ता छीनने की कोशिश कर रही है. केरल में अगले साल मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने हैं.
मैं बैठक में हो रहा हूं शामिल: थरूर

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










