
केरल के कन्नूर में RSS कार्यकर्ता की मौत, संघ का दावा- CPIM कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में हुआ था घायल
AajTak
केरल के कन्नूर में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक स्वयंसेवक की मौत हो गई. स्वयंसेवक की मौत अस्पताल में हुई जहां वह बेहोश होकर गिर गया था. इसे लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सत्ताधारी माकपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. संघ का दावा है कि जिमनेश, एक दिन पहले कन्नूर के पिनाराई कस्बे में कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हुई झड़प में घायल हुआ था.
दक्षिण भारत के राज्य केरल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक स्वयंसेवक की मौत हो गई है. संघ के स्वयंसेवक की मौत का यह मामला केरल के कन्नूर जिले का है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक की मौत के बाद कहा जा रहा है कि वह एक दिन पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों और सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में घायल हुआ था.
जानकारी के मुताबिक केरल के कन्नूर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक जिमनेश की 25 जुलाई की सुबह अस्पताल में मौत हो गई. बताया जाता है कि जिमनेश सुबह अस्पताल में ही बेहोश हो गया. जिमनेश के बेहोश होने की जानकारी तत्काल अस्पताल प्रशासन को दी गई. मरीज के बेहोश होने की जानकारी पाकर आनन-फानन में चिकित्सक मौके पर पहुंच गए.
चिकित्सकों ने जिमनेश का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार शुरू किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. जिमनेश ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया. जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जिमनेश के शव को कब्जे में ले लिया. केरल पुलिस ने जिमनेश के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है.
जिमनेश की मौत के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आरोप लगाया है कि वह एक दिन पहले कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हुई झड़प के दौरान घायल हो गया था. आरएसएस का आरोप है कि माकपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई झड़प में जिमनेश को गंभीर चोट आई थी जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था.
गौरतलब है कि 24 जुलाई को कन्नूर के पिनाराई कस्बे में संघ और माकपा के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई थी. कहा ये भी जा रहा है कि जिमनेश इस झड़प में गंभीर रूप से घायल अपने भाई का उपचार कराने अस्पताल गया था. वह झड़प में घायल नहीं हुआ था. हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि मौत के कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगी.
(इनपुट- शिबी)

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










