
केरल की यूनिवर्सिटी में छात्राओं को मिलेगी पीरियड लीव, CM विजयन का ऐलान
AajTak
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग के तहत सभी यूनिवर्सिटी में गर्ल्स स्टूडेंट्स को पीरियड और मेटरनिटी लीव दी जाएगी. सीएम ने कहा कि एक बार फिर केरल ने देश के लिए एक मॉडल पेश किया है.
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने ऐलान किया कि प्रदेश की यूनिवर्सिटी में छात्राओं को पीरियड और मैटरनिटी लीव दी जाएगी. सीएम विजयन ने कहा कि राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के तहत सभी संस्थानों में यह व्यवस्था लागू की जाएगी.
सीएम विजयन ने इस फैसले की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की. उन्होंने कहा कि केरल सरकार का ये कदम देश में अपनी तरह का पहला कदम है. उनकी सरकार महिलाओं की समर्थक है. यह वामपंथी सरकार की समाज में लैंगिक न्याय सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता का संकेत है.
सीएम ने कहा कि एक बार फिर केरल ने देश के लिए एक मॉडल पेश किया है. हमारे उच्च शिक्षा विभाग के तहत सभी संस्थानों में पढ़ने वाली स्टूडेंट्स को पीरियड्स (मासिक धर्म) और मैटरनिटी लीव (मातृत्व अवकाश) दिया जाएगा. यह कदम लैंगिक-न्यायपूर्ण समाज को साकार करने के लिए LDF सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है.
सीएम ने कहा कि वैसे तो पीरियड एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है, लेकिन यह महिलाओं को बहुत अधिक मानसिक तनाव और शारीरिक परेशानी पैदा करता है. इसलिए सरकार ने ये फैसला लिया है कि गर्ल्स स्टूडेंट्स की अनिवार्य उपस्थिति में 2 फीसदी की छूट दी जाएगी.
विजयन ने कहा कि देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के तहत आने वाले विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्राओं के लिए इस तरह का महिला हितैषी फैसला लिया है. इसके साथ ही उच्च शिक्षा विभाग ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी छात्राओं को अधिकतम 60 दिन का मातृत्व अवकाश देने का भी निर्णय लिया है.
वहीं, उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू ने हाल ही में कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (CUSAT) से अपनी गर्ल्स स्टूडेंट्स को लीव देने के संकेत दिए थे. साथ ही कहा था कि सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के दायरे में आने वाले सभी राज्य विश्वविद्यालयों में इसे लागू करने का फैसला किया है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







