
केरल: कन्नूर में दर्दनाक घटना, जंगली हाथी ने आदिवासी कपल को रौंदकर ले ली जान
AajTak
कन्नूर के अरलम फार्म में एक जंगली हाथी ने एक आदिवासी दंपति को कुचल कर मार डाला. घटना रविवार शाम की है. हाथी ने उन पर तब हमला किया जब वे काजू की फसल इकट्ठा कर रहे थे.
केरल में कन्नूर के अरलम फार्म में एक जंगली हाथी ने एक आदिवासी दंपति को कुचल कर मार डाला. घटना रविवार शाम की है. मृतकों की पहचान वेल्ली और उसकी पत्नी लीला के रूप में हुई है. कथित तौर पर हाथी ने उन पर तब हमला किया जब वे काजू की फसल इकट्ठा कर रहे थे. वन मंत्री एके ससींद्रन ने घटना को लेकर आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है. मृत पति पत्नी के शव इतनी बुरी तरह से क्षत विक्षत हैं कि देखकर रूह कांप जाए.
बता दें कि सप्ताह भर पहले केरल के वायनाड से ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां एक जंगली हाथी के हमले में एक 26 साल के युवक की मौत हो गई. पीड़ित आदिवासी समुदाय से था. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने आजतक को दी. पुलिस ने बताया कि घटना अट्टामाला में एक आदिवासी बस्ती से हुई, जो मेप्पाडी पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत आती है.
पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान आदिवासी समुदाय के सदस्य बालकृष्णन के रूप में हुई. घटना 11 फरवरी की रात की बताई जा रही है. हालांकि युवक का शव अगले दिन मिला था. पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि हाथियों सहित जंगली जानवरों के हमलों के लगातार खतरे के कारण वे अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. फिलहाल जंगली हाथी बस्ती में न आने पाएं, इसको लेकर वन विभाग की टीम द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है. इसके लिए स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है.
इससे पहले केरल-तमिलनाडु सीमा पर नूलपुझा गांव के एक जंगल के किनारे के इलाके में भी एक घटना हुई थी. जहां जंगली हाथी के हमले में एक 45 साल के व्यक्ति मौत हो गई थी. कुछ ही दिनों में हाथियों के हुए दो हमलों की घटनाओं से हड़कंप मच गया. वहीं, जंगल क्षेत्र के लोग फिर दहशत में आ गए.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










