
केरलः 'शैलजा बाहर, दामाद का स्वागत', जानें सीएम विजयन की नई कैबिनेट पर क्यों है विवाद?
AajTak
केरल में पिनराई विजयन दोबारा मुख्यमंत्री बन रहे हैं. लेकिन उनकी कैबिनेट में पुराने चेहरों को शामिल नहीं किया जाएगा. इस बार नए चेहरों को ही जगह दी जाएगी. हालांकि, नई कैबिनेट में सीएम विजयन के दामाद को भी जगह दी गई है.
केके शैलजा. ये केरल की स्वास्थ्य मंत्री हैं. 2018 में आए निपाह वायरस और उसके बाद कोरोना संक्रमण को काबू करने में इन्होंने जिस तरह की भूमिका निभाई, उससे देशभर में इनकी तारीफ हुई. लेकिन अब केके शैलजा ज्यादा वक्त तक स्वास्थ्य मंत्री नहीं रहेंगी. वो इसलिए क्योंकि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अपनी कैबिनेट में इस बार नए चेहरों को ही रखने की बात कही है. उन्होंने कहा कि कैबिनेट में पुराने चेहरों को नहीं रखा जाएगा. सब नए चेहरे होंगे. उनके इस फैसले के बाद से केरल की राजनीति में हंगामा भी मचा हुआ है. सबसे ज्यादा विवाद केके शैलजा को कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर हो रहा है. मंगलवार को सीपीएम पार्टी की एक मीटिंग हुई थी. इस मीटिंग में तय हुआ कि नई सरकार में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ही एकमात्र अकेले पुराने मंत्री होंगे. बाकी सारे नए चेहरों को ही शामिल किया जाएगा. पिनराई विजयन दूसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर गुरुवार को शपथ लेंगे.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










