
केरलः विजयन की नई कैबिनेट में शैलजा को भी जगह नहीं, शशि थरूर ने जताया दुख
AajTak
विजयन की पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहीं केके शैलजा ने कोरोना से निपटने के मामले में काफी सुर्खियां बटोरी थीं और उनकी देश-विदेश में तारीफ भी हुई थीं. हालांकि इस बार नए मंत्रिमंडल में वह अपने लिए जगह नहीं बना सकीं.
केरल में पिनराई विजयन की नई सरकार में पुराने मंत्रियों को जगह नहीं मिली है. नई सरकार में पिछली सरकार में मंत्री रहे सभी चेहरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और इसमें सबसे बड़ा नाम केके शैलजा का भी है. शैलजा विजयन की पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थीं. Sorry to see @shailajateacher leave the Kerala cabinet. Aside from her reputed competence & efficiency, I always found her helpful, responsive & accessible as Health Minister, esp during the #Covid crisis. She will be missed. विजयन की पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहीं केके शैलजा ने कोरोना से निपटने के मामले में काफी सुर्खियां बटोरी थीं और उनकी देश विदेश में तारीफ भी हुई थीं. हालांकि इस बार नए मंत्रिमंडल में वह अपने लिए जगह नहीं बना सकीं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










