
केदारनाथ यात्रा का फर्जी रजिस्ट्रेशन बनाने वाले 9 ट्रेवल एजेंट पर एक्शन, टूरिस्ट को लगा रहे थे चूना
AajTak
केदारनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्री ट्रेवल एजेंटों के झांसे में फंसकर फर्जी रजिस्ट्रेशन के जरिये यहां पहुंच रहे हैं. यहां आकर जब पुलिस उनके रजिस्ट्रेशनों की जांच कर रही है तो उनके रजिस्ट्रेशन फर्जी पाये जा रहे हैं. फर्जी रजिस्ट्रेशन के जरिये यहां पहुंच रहे यात्रियों के कारण अत्यधिक भीड़ हो रही है. इस कारण कई बार व्यवस्थाएं भी पटरी से उतर रही हैं. यात्रियों के फर्जी रजिस्ट्रेशन बनाने वाले नौ टूर एंड ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ रुद्रप्रयाग पुलिस ने केस दर्ज किया है. इसमें आठ एजेंट हरिद्वार तो एक एजेंट ऋषिकेश का है.
इन दिनों विश्व विख्यात केदार धाम की यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है. रिकार्ड संख्या में तीर्थ यात्री बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं. मात्र 13 दिन में तीन लाख अस्सी हजार से अधिक भक्तों ने बाबा केदार के दर्शन किये हैं, जो कि एक नया रिकार्ड बन गया है. इस सबके बीच हरिद्वार और ऋषिकेश के कुछ ट्रेवल एजेंट यात्रियों के साथ रजिस्ट्रेशन का फर्जीवाड़ा भी कर रहे हैं. ये एजेंट यात्रियों के फर्जी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बना रहे हैं और फिर यात्रियों को केदारनाथ धाम की यात्रा पर भेज रहे हैं.
यहां आने पर यात्रियों के रजिस्ट्रेशन चेक किये जा रहे हैं और फिर यात्रियों को पता चल रहा है कि उनके फर्जी रजिस्ट्रेशन बनाये गये हैं. जिस कारण यहां पहुंचकर यात्रियों को आधे रास्ते से बाबा केदार के दर्शन किये बगैर ही वापस लौटना पड़ रहा है. बुधवार को चेकिंग ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल ने सख्ती के साथ यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की चेकिंग की. वाहनों में आये यात्रियों के पंजीकरण को पर्यटन विभाग की टीम के साथ मिलकर चेक करने पर पाया तो यात्रियों द्वारा दिखाये गये पंजीकरण एवं पंजीकरण में अंकित तिथि में काफी अन्तर आया.
इस अंतर से स्पष्ट हुआ कि ये पंजीकरण फर्जी बनाये गये हैं. पुलिस स्तर से मौके पर संबंधित यात्रियों एवं ट्रैवल्स एजेन्सी से पूछताछ करने पर इनके द्वारा गोल-मोल जवाब दिया गया. ऐसे प्रकरणों में सख्ती बरतते हुए कोतवाली रुद्रप्रयाग में कार्रवाई की गई. ऐसे कुल 9 मामलों में केस दर्ज किया गया है.
पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा भदाणे ने कहा कि केदारनाथ धाम यात्रा पर आ रहे यात्रियों को हरिद्वार एवं ऋषिकेश के टूर ट्रैवल एजेंट फर्जी पंजीकरण बनाकर यात्रा पर भेज रहे हैं. पुलिस स्तर से ठगी करने, जालसाजी व दस्तावेज का उपयोग धोखाधड़ी करने के प्रयोजन, जाली दस्तावेज का असली में उपयोग करने संबंधी धाराओं मे पंजीकृत हुए इन सभी 9 अभियोगों में विवेचनात्मक कार्रवाई की गयी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










