
केदारनाथ में महिला से छेड़छाड़ करने वाले दो SI सस्पेंड, पुलिस कैंप में शराब के नशे में की थी गंदी हरकत
AajTak
महिला तीर्थयात्री से छेड़छाड़ के आरोप में दो पुलिस उपनिरीक्षकों (एसआई) को निलंबित कर दिया गया है. रुद्रप्रयाग की एसपी ने बताया कि जांच समिति की सिफारिश के आधार पर एसआई कुलदीप नेगी और स्टेशन हाउस ऑफिसर मंजुल रावत पर एक्शन लिया गया है.
केदारनाथ में मध्य प्रदेश की एक महिला तीर्थयात्री से छेड़छाड़ के आरोप में दो पुलिस उपनिरीक्षकों (एसआई) को निलंबित कर दिया गया है. रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक (एसपी) विशाखा अशोक भदाने ने न्यूज एजेंसी को बताया कि जांच समिति की सिफारिश के आधार पर एसआई कुलदीप नेगी और केदारनाथ स्टेशन हाउस ऑफिसर मंजुल रावत को निलंबित कर दिया गया है. मामला एक साल पहले का है.
पीड़ित महिला अपने आठ दोस्तों के साथ मई 2023 में केदारनाथ दर्शन करने उत्तराखंड आई थी. केदारनाथ मंदिर के दर्शन करने के बाद उसके दोस्त हेलीकॉप्टर से लौट आए. हालांकि, हेलीकॉप्टर में जगह नहीं होने के कारण महिला पीछे रह गई. जब वह वापस जाने के लिए अगली उड़ान का इंतजार कर रही थी, तभी मौसम खराब हो गया और हेलीकॉप्टर सेवा को दिन भर के लिए निलंबित करना पड़ा.
चूंकि, मंदिर में ठहरने की उचित व्यवस्था नहीं थी, इसलिए उसने स्टेशन हाउस ऑफिसर मंजुल रावत से मदद मांगी. इसी दौरान पुलिस कैंप में रुकी महिला के साथ मंजुल रावत और कुलदीप नेगी ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था.
एसपी ने इस संबंध में महिला की शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि उसने उसे रात के लिए पुलिस कैंप में रुकने के लिए कहा और कहा कि उसकी सुरक्षा के लिए वहां एक महिला कांस्टेबल तैनात की जाए. हालांकि, वादे के मुताबिक केदारनाथ में पुलिस कैंप में कोई महिला कांस्टेबल नहीं भेजी गई. इसके बजाय सब-इंस्पेक्टर नेगी शराब के नशे में कैंप में आया और उसके साथ छेड़छाड़ की.
महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह अगली सुबह इंदौर लौटी और व्हाट्सएप पर रुद्रप्रयाग एसपी को शिकायत दर्ज कराई. एसपी ने मामले की जांच के लिए गुप्तकाशी सर्कल अधिकारी की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की. हालांकि, जांच में ज्यादा प्रगति नहीं हुई. इसके बाद महिला ने अक्टूबर, 2023 में सीएम हेल्पलाइन उत्तराखंड पर शिकायत दर्ज कराई.
जिसपर देहरादून के एसपी (शहर) प्रमोद कुमार को खुद मामले की जांच करने के लिए कहा गया. उन्होंने हाल ही में प्रशासन को अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें दोनों पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराया गया. जिसके बाद 28 जून को सोनप्रयाग कोतवाली में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और अब दोनों को निलंबित कर दिया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










