
केदारनाथ में पहले दिन 18 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, शंकराचार्य को जाने से रोका
AajTak
केदारनाथ मंदिर के कपाट 25 अप्रैल को खुल गए हैं. इसके साथ ही पहले दिन लगभग 18 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए. मगर, प्रोटोकॉल न होने का हवाला देकर ज्योतिष पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को मंदिर जाने से रोक दिया गया. इसे लेकर संत समाज में रोष व्याप्त है.
उत्तराखंड के चार धामों में से प्रमुख केदारनाथ मंदिर के कपाट 25 अप्रैल को खुल गए हैं. इसके साथ ही पहले दिन लगभग 18 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए. मगर इस अवसर के लिए विशेष तौर शामिल होने के लिए पहुंचे ज्योतिष पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को प्रोटोकॉल न होने का हवाला देते हुए मंदिर में दर्शन करने से रोक दिया गया.
इसको लेकर धर्मनगरी हरिद्वार के संतों में रोष है. वहीं, शंकराचार्य जयंती होने के बाद भी वहां स्थित शंकराचार्य समाधि स्थल की उपेक्षा किए जाने और साफ सफाई न करके सजावट तक न किए जाने से नाराजगी है. संतो ने इसके लिए तीखी निंदा की है और आंदोलन की चेतावनी भी दी है.
आपको बता दें कि 25 अप्रैल को केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले गए. इस अवसर पर जहां मुख्य रावल भिमालिंग के साथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ओर पुजारी ने सबसे पहले मंदिर में प्रवेश किया.
शंकराचार्य ने समाधि स्थल पर बैठकर दिया धरना
वहीं, इस अवसर पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को मंदिर समिति के सीईओ द्वारा यह कहते हुए प्रवेश से रोका गया कि उनका प्रोटोकॉल नही है. इसके बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शंकराचार्य के समाधि स्थल पर करीब एक घंटा धरना दिया था. मगर, समाधि स्थल पर सफाई तक नही की गई थी.
श्रीजयराम आश्रम के परमाध्यक्ष बोले- यह दुर्भाग्यपूर्ण है

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










