
केजीएमयू ने रचा इतिहास, मरीज के शरीर में एक साथ ट्रांसप्लांट किए गए दो अंग
AajTak
इस ऑपरेशन को केजीएमयू के साथ ही समूचे प्रदेश और उत्तर भारत के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. 15 घंटे चले ऑपरेशन में केजीएमयू के अलावा तीन अन्य अस्पतालों की सहायता ली गई. यह ऑपरेशन 21 साल के अमरेंद्र का जिक्र किए बिना अधूरा है. उसके परिवार के अंगदान के फैसले से मरीज को नया जीवन मिल पाया है.
राजधानी लखनऊ स्थित केजीएमयू (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) के इतिहास में पहली बार किसी मरीज के शरीर में दो अंग एक साथ ट्रांसप्लांट किए गए हैं. 15 घंटे चले इस ऑपरेशन में केजीएमयू अस्पताल के अलावा तीन अन्य अस्पतालों की सहायता ली गई. इसमें राम मनोहर लोहिया, एसजीपीजीआई, मैक्स हॉस्पिटल थे. इसमें 50 से अधिक कर्मचारियों की मदद ली गई.
दरअसल, 58 वर्षीय मरीज के दो अंग फेल हो गए थे. इसमें लिवर और किडनी शामिल थे. इसके चलते दोनों अंगों के ट्रांसप्लांट की जरूरत थी, लेकिन किडनी और लिवर न मिल पाने से ये संभव नहीं हो पा रहा था.
इसी बीच केजीएमयू ट्रामा सेंटर में एक्सीडेंट के दौरान घायल हुए 21 साल के अमरेंद्र को गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया. भीषण एक्सीडेंट के चलते उसका ब्रेन डेड हो गया था. इसके बाद अमरेंद्र के शरीर से किडनी और लिवर अंगदान के तौर पर लिया गया.
केजीएमयू के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. एन. शंखवार ने बताया कि केजीएमयू के डॉक्टरों ने बहुत बड़ा काम किया है. ये उत्तर भारत में पहली बार हुआ है. इसमें एक मरीज के दो अंग (लीवर और किडनी) फेल हो गए थे.
इसी बीच हादसे के चलते अमरेंद्र को भर्ती कराया गया. उसका ब्रेन डेड हो चुका था. अमरेंद्र के परिवार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए अंगदान का फैसला लिया. इससे लिवर और किडनी दूसरे मरीज में ट्रांसप्लांट की गई.
सीएमएस ने आगे बताया कि ऑपरेशन में केजीएमयू के अलावा तीन अलग-अलग अस्पताल के डॉक्टर भी शामिल थे. इसमें पीजीआई यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर, राम मनोहर लोहिया के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉक्टर के साथ ही मैक्स अस्पताल के डॉक्टर भी मौजूद रहे. ऑपरेशन के मरीज की हालत में सुधार होने पर अब उसको डिस्चार्ज करने का फैसला लिया जा रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










