
केजरीवाल CM रहते गिरफ्तार होने वाले पहले मुख्यमंत्री, अरेस्ट से पहले इन 5 नेताओं ने दिया था इस्तीफा
AajTak
भारत में अब तक किसी भी मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार नहीं किया गया है. ये पहला ऐसा मामला है जब कोई मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए गिरफ्तार हुआ है. हालांकि इससे पहले देश के अलग-अलग राज्यों के 5 मुख्यमंत्रियों पर शिकंजा कसा गया था, लेकिन अरेस्ट होने से पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया था.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने अरेस्ट कर लिया है. ईडी की टीम आज केजरीवाल को 10वां समन देने के लिए उनके आवास पर पहुंची थी. इसके बाद ईडी के जॉइंट डायरेक्टर ने केजरीवाल से पीएमएलए की धारा 50 के तहत करीब 2 घंटे तक पूछताछ की, इसके बाद ईडी ने बड़ा एक्शन लेते हुए सीएम को अरेस्ट कर लिया. वहीं आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. केजरीवाल ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है. वहीं, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल गिरफ्तारी के बाद भी इस्तीफा नहीं देंगे. भारत में अब तक किसी भी मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार नहीं किया गया है. ये पहला ऐसा मामला है जब कोई मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए गिरफ्तार हुआ है. हालांकि इससे पहले देश के अलग-अलग राज्यों के 5 मुख्यमंत्रियों पर शिकंजा कसा गया था, लेकिन अरेस्ट होने से पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया था.
अरेस्ट होने से पहले हेमंत सोरेन ने सौंपा था इस्तीफा
सबसे पहले बात करें झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की तो 50 दिन पहले यानी 31 जनवरी 2024 को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन को भूमि घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया था. यह इस्तीफा ईडी के अधिकारियों द्वारा रांची में उनके आधिकारिक आवास पर 7 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ के बाद किया था.
गिरफ्तारी की तलवार लटकी तो लालू यादव को छोड़नी पड़ी थी कुर्सी
मई 1997 में चारा घोटाले के एक मामले में सीबीआई ने लालू यादव पर शिकंजा कसा था. उस वक्त लालू प्रसाद बिहार के मुख्यमंत्री थे. उनकी पार्टी केंद्र में भी सत्ता में थी, लेकिन सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दी थी. चार्जशीट दाखिल होने के बाद लालू यादव को गिरफ्तारी का डर सताने लगा था. उन्होंने तुरंत अपने उत्तराधिकारी की तलाश शुरू की. उस वक्त लालू के उत्तराधिकारी की रेस में रघुनाथ झा और अली अशरफ फातमी का नाम रेस में सबसे आगे था. 1990 में रघुनाथ झा ने लालू को मुख्यमंत्री बनाने के लिए रामसुंदर दास का वोट काटा था. हालांकि दिल्ली के एक बड़े नेता की सलाह पर लालू यादव ने राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया. राबड़ी को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर जनता दल में फूट पड़ गई. लालू ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल बनाई. तब से लालू यादव इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.
जेल जाने से पहले जयललिता ने पन्नीरसेल्वम को सौंपी थी कमान

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










