
केजरीवाल से ऐसी क्या 'दुश्मनी' कि राहुल गांधी ने इंडिया गुट को ही दांव पर लगा दिया?
AajTak
यमुना के पानी की तरह तो नहीं, लेकिन अरविंद केजरीवाल को राहुल गांधी मीठे जहर के घूंट की तरह पी रहे थे, लेकिन अब छोड़ दिया है. दोनो के बीच जिस तरह तू-तू मैं-मैं शुुरू हुआ है, ये विपक्ष की राजनीति में दबदबे के प्रयास की तस्वीर है - और राहुल गांधी ने ये जोखिम जान बूझकर उठाया है.
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दौरान गठबंधन जरूर था, लेकिन राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल कभी वैसे साथ खड़े नहीं दिखे जैसे यूपी के लड़कों के साथ की मिसाल दी जाती रही है. जैसे राहुल गांधी और अखिलेश यादव साथ में प्रेस कांफ्रेंस या रोड शो करते देखे गये हैं.
हां, अरविंद केजरीवाल ने अखिलेश यादव के साथ प्रेस कांफ्रेंस जरूर की है, और स्वाति मालीवाल केस से जुड़े सवाल पर दोनो के बीच एक खास केमिस्ट्री भी देखने को मिली है. और, दिल्ली चुनाव में तो अरविंद केजरीवाल को अखिलेश यादव का सपोर्ट भी मिला हुआ है, जो कांग्रेस के खिलाफ ही जाता है.
लोकसभा चुनाव के दौरान जेल से अंतरिम जमानत पर छूट कर आये अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो भी किया था, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व पहले ही दूरी बना चुका था. तब तो एक खबर ये भी आई थी कि मल्लिकार्जुन खड़गे और अरविंद केजरीवाल के लखनऊ में एक साथ प्रेस कांफ्रेंस का कार्यक्रम बना था, लेकिन दोनो ने ही दूरी बना ली.
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन तो लोकसभा चुनावों में भी अजीब ही लग रहा था. दिल्ली, गुजरात, हरियाणा और चंडीगढ़ में दोनो मिलकर चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन पंजाब में एक दूसरे के खिलाफ खड़े थे. और, लोकसभा चुनाव खत्म होते ही दिल्ली को लेकर भी तस्वीर साफ होने लगी.
आम आदमी पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव खत्म होते ही गठबंधन टूट जाने के संकेत मिलने लगे थे, लेकिन राहुल गांधी को उम्मीद थी कि हरियाणा चुनाव भी दोनो साथ मिलकर लड़ेंगे - अरविंद केजरीवाल के जेल में रहते ही हरियाणा में चुनावी गठबंधन भी अधर में दिखने लगा था, और उनके बाहर आते ही पक्का भी हो गया.
दिल्ली चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरने के बावजूद ऐसा लग रहा था जैसे अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी दोनो एक दूसरे पर हमले से परहेज कर रहे हों. क्योंकि, तब तक दोनो में से कोई भी एक दूसरे को निशाना बनाकर कुछ नहीं बोल रहा था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










