
केजरीवाल सरकार की याचिका पर SC ने दिल्ली जल बोर्ड को जारी किया नोटिस
AajTak
दिल्ली सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के प्रधान सचिव (फाइनेंस) और दिल्ली जल बोर्ड को नोटिस जारी किया है. अब इस मामले में 10 अप्रैल को फिर से सुनवाई होगी.
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने आप की याचिका पर दिल्ली जल बोर्ड को नोटिस जारी किया किया है. दिल्ली सरकार ने अपनी याचिका में जल बोर्ड पर राजधानी में पीने योग्य पानी की आपूर्ति करने वाले संस्थान को भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है.
दिल्ली सरकार की इस याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ दिल्ली जल बोर्ड को नोटिस जारी किया है. पीठ ने इस नोटिस में धनराशि के बारे में जानकारी मांगी है. साथ ही उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को हल करने की जरूरत है. अब इस मामले में आगे की सुनवाई के लिए कोर्ट ने 10 अप्रैल की तारीख मुकर्रर की है.
'नौकरशाह नहीं सुनते हमारी'
दिल्ली सरकार ने अदालत को बताया कि नौकरशाह हमारी बात नहीं सुन रहे हैं. डीजेबी को अभी भी 1927 करोड़ रुपये दिए जाने हैं. दिल्ली सरकार की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि विभाग के संबंधित मंत्री ने फाइनेंस सचिव को छह बार इस बारे में अवगत कराया, लेकिन अभी तक पूरा फंड जारी नहीं किया गया है.
यह भी पढ़ें: ED ने दिल्ली जल बोर्ड मामले में दायर की 8 हजार पेजों की चार्जशीट, केजरीवाल को मिल चुका है समन
पहले प्रिंसिपल सेक्रेटरी को जारी किया था नोटिस

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










