
केजरीवाल माफी मांगने में माहिर, भगवंत मान स्टेज पर अच्छा कर सकते हैं, स्टेट में नहीं: CM चन्नी
AajTak
Punjab Assembly Elections 2022: चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, सीएम पद पर रहते हुए मैंने 111 दिन में नया ट्रेंड सेट किया है कि सीएम तक हर आम आदमी की पहुंच होनी चाहिए.
पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections 2022) की तारीखों का ऐलान होते ही बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने आप के संजोयक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, आप नेता अरविंद केजरीवाल माफी मांगने में माहिर हैं. वह पहले गलती करते हैं और फिर दुनिया के सामने आकर माफी मांग लेते हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












