
केजरीवाल ने खुद को बताया ED का शिकार, बोले- मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं, जमानत मिलनी चाहिए
AajTak
जवाब में कहा गया है कि गोवा की यात्रा के दौरान केजरीवाल के ठहरने का खर्च किसी सह आरोपी ने नहीं बल्कि दिल्ली सरकार ने उठाया था. जबकि ईडी का दावा अलग है. अपने जवाब में केजरीवाल ने कहा है कि न तो वह न्याय की प्रक्रिया से भाग सकते हैं और न ही जांच को प्रभावित कर सकते हैं.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट से खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जालसाजी का शिकार बताया है. केजरीवाल ने अपने जवाब में कहा है कि ईडी की ओर से उनकी गिरफ्तारी अवैध है और केंद्र सरकार के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी पार्टी को अपमानित करने के लिए की गई है. इसमें कहा गया है कि केजरीवाल जालसाजी का शिकार हैं और प्रवर्तन निदेशालय अपने टारगेट को फंसाने के लिए स्टैण्डर्ड मोडस (Standard Modus) अपनाता है. जवाब में कहा गया है कि ED अन्य सह-आरोपियों पर दबाव डालकर आपत्तिजनक बयान देने के लिए प्रेरित करती है.
केजरीवाल ने अपने जवाब में कहा कि सह-आरोपियों का बयान “आरोप” के उद्देश्य से प्रथम दृष्टया मामला बनाने का आधार नहीं हो सकता है, इसलिए केजरीवाल जमानत दिए जाने के हकदार हैं.
'केजरीवाल के गोवा ठहरने का खर्च दिल्ली सरकार ने उठाया' जवाब में कहा गया है कि गोवा की यात्रा के दौरान केजरीवाल के ठहरने का खर्च किसी सह आरोपी ने नहीं बल्कि दिल्ली सरकार ने उठाया था. जबकि ईडी का दावा अलग है. अपने जवाब में केजरीवाल ने कहा है कि न तो वह न्याय की प्रक्रिया से भाग सकते हैं और न ही जांच को प्रभावित कर सकते हैं, क्योंकि कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री पहले ही जब्त कर ली गई है और उनकी हिरासत रिमांड और जांच पूरी हो चुकी है.
केजरीवाल ने कहा है कि वह एक निर्दोष, कानून का पालन करने वाले और शांतिप्रिय व्यक्ति हैं और कानून की नजर में उनका इतिहास अच्छा है. इसके अलावा उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और समाज में उनकी जड़ें मजबूत हैं. धारा 3 पीएमएलए अपराध के लिए केजरीवाल के खिलाफ कोई मनी ट्रेल नहीं है.
सीएम ने जवाब में कहा है कि कथित अपराध की आय की सटीक मात्रा की न तो पहचान की गई है और न ही उपलब्ध है और यह अटकलों के दायरे में है. केजरीवाल के खिलाफ कोई मनी ट्रेल नहीं है.
केजरीवाल के जवाब में कहा गया है कि ईडी अपराध की आय के प्लेसमेंट, लेयरिंग और/या एकीकरण की किसी भी गतिविधि में उनकी संलिप्तता का पता लगाने के लिए कोई सबूत/अपराधी जानकारी पेश नहीं कर पाई है. इस तरह, पीएमएलए के प्रावधानों के किसी भी उल्लंघन का कोई सवाल ही नहीं है. इसलिए, अगर उन्हें स्वतंत्रता के उनके संवैधानिक अधिकार से वंचित किया जाता है तो यह अन्यायपूर्ण और अवैध होगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










