
'केजरीवाल के खिलाफ गहरी साजिश, राष्ट्रपति से...', दिल्ली CM के डाइट विवाद पर बोले संजय सिंह
AajTak
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की डाइट पर हंगामा मचा है. इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने अब ईडी, जेल और एलजी दफ्तर के अधिकारियों के साथ ही बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. संजय सिंह ने केजरीवाल के खिलाफ गहरी साजिश का आरोप लगाया है.
शराब घोटाले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की डाइट को लेकर हंगामा मचा है. ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में जेल डीजी की ओर केजरीवाल की डाइट को लेकर जानकारी देते हुए दावा किया कि वे हद से ज्यादा मीठी चीजें खा रहे हैं. इसे लेकर अब आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गहरी साजिश का आरोप लगाया है.
उन्होंने बीजेपी पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल के साथ जेल में किसी भी तरह का हादसा हो सकता है. उनके साथ जेल में आतंकियों की तरह व्यवहार किया जा रहा है. संजय सिंह ने दावा किया कि सुनीता केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ केजरीवाल की आतंकियों की तरह मुलाकात कराई गई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के मामले में ईडी, उपराज्यपाल दफ्तर और तिहाड़ जेल के अधिकारी गहरी साजिश के तहत भ्रामक और झूठी खबरें फैला रहे हैं.
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने इसे लेकर राष्ट्रपति और चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही है. उन्होंने यह भी कहा कि जेल नियमों के मुताबिक किसी भी कैदी के बारे में उसके स्वास्थ्य या खानपान से संबंधित कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती है. संजय सिंह ने सवालिया लहजे में कहा कि ईडी ने किस अधिकार से अरविंद केजरीवाल का झूठा डाइट चार्ट प्रचारित करवाया? क्या किसी बहाने से अरविंद केजरीवाल कों जहर देने की साजिश रची जा रही है? क्या साजिश है?
यह भी पढ़ें: 'केजरीवाल को नहीं मिल रही दवा, घर का खाना रोकने की साजिश', जेल में आलू-पूड़ी खाने के दावे पर AAP का बयान
उन्होंने बीजेपी और पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के जीवन के साथ खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है? ईडी के अधिकारी कह रहे हैं कि केजरीवाल खुद अपना शुगर बढ़ा रहे हैं. संजय सिंह ने कहा कि हम राष्ट्रपति और चुनाव आयोग से शिकायत कर आम आदमी पार्टी के नेता को बदनाम करने की साजिश में शामिल जेल प्रशासन, एलजी ऑफिस और ईडी के अधिकारियों के निलंबन की मांग करेंगे.
यह भी पढ़ें: केजरीवाल की डाइट पर सियासी फाइट... डॉक्टरी जांच, शुगर लेवल और मेडिकल बेल पर क्या हैं ED और AAP के दावे?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










