
केजरीवाल के इस्तीफे से पहले होगा दिल्ली के नए CM का ऐलान, AAP विधायक दल की बैठक आज
AajTak
आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को साढ़े 11 बजे पार्टी के विधायक दल की बैठक बुलाई है. इस बैठक में आप विधायक दल के नेता और दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होगी. बताया जा रहा है कि केजरीवाल के इस्तीफा देने से पहले नए सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा और इसके बाद केजरीवाल शाम साढ़े चार बजे एलजी से मुलाकात कर अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान के बाद देश भर में सियासी हलचल मची हुई है. वह मंगलवार 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इसी बीच आम आदमी पार्टी ने विधायक दल की बैठक बुलाई है, जहां दिल्ली के नए सीएम को चुनना जाएगा और फिर केजरीवाल उपराज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपेंगे.
आम आदमी पार्टी ने सोमवार को घोषणा करते हुए मंगलवार को साढ़े 11 बजे पार्टी के विधायक दल की बैठक बुलाई है. इस बैठक में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा के बाद अरविंद केजरीवाल शाम साढ़े चार बजे एलजी से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपेंगे. बताया जा रहा है कि केजरीवाल के इस्तीफे से पहले विधायक दल के नेता और दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा. इसको लेकर सीएम आवास पर बैठक होगी.
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि नए मुख्यमंत्री के चयन पर अरविंद केजरीवाल आप की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में हर नेता से सलाह-मशवरा कर रहे हैं. मंगलवार को विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री को लेकर अरविंद केजरीवाल करेंगे चर्चा.
AAP ने जारी बैठक की औपचारिक सूचना
वहीं,आप की इस विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने सभी विधायकों को बैठक की औपचारिक सूचना भेजी है. आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लिए नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति पर चर्चा के लिए सोमवार को एक महत्वपूर्ण राजनीति मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में मौजूदा कैबिनेट के सभी मंत्री मौजूद थे, जिनसे केजरीवाल ने वन-टू-वन चर्चा की है और नए मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन किया.
आप की पीएसी बैठक की जानकारी साझा करते हुए आप के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रविवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि वह मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे. सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा देने के लिए समय मांगा.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






