
केजरीवाल के इस्तीफे की मांग, बीजेपी नेताओं ने CM और AAP विधायकों के दफ्तर के बाहर किया विरोध प्रदर्शन
AajTak
आज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सीएम के इस्तीफे की मांग को लेकर AAP विधायकों के आवास और कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता कृष्णा नगर के आप विधायक एस.के. बग्गा के कार्यालय के बाहर एकत्र हुए.
कथित शराब नीति घोटाले में सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी के नेता कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं. आम आदमी पार्टी का कहना है कि सीएम केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे तो दूसरी तरफ बीजेपी सीएम के इस्तीफे की मांग कर रही है.
आज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सीएम के इस्तीफे की मांग को लेकर AAP विधायकों के आवास और कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता कृष्णा नगर के आप विधायक एस.के. बग्गा के कार्यालय के बाहर एकत्र हुए. इसमें दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया. कार्यकर्ता 'सीएम को इस्तीफा देना चाहिए' के नारे लगा रहे थे और उनके हाथ में तख्तियां थीं.
आजतक से बात करते हुए दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'दिल्ली के लोग केजरीवाल के भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं. हम यहां AAP विधायकों से कहने आए हैं कि आपके सुप्रीमो जेल में हैं और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.'
जब उनसे AAP के इस दावे के बारे में पूछा गया कि भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है, उन्होंने कहा, 'मैं कहना चाहता हूं कि आपके पास लगभग 60 विधायक हैं, समस्या क्या है, नया सीएम आप तय कर सकते हैं. उनकी क्या मजबूरी है, उन्हें भ्रष्ट सीएम की जरूरत क्यों है.'
तिहाड़ जेल पर आप के आरोपों पर बीजेपी नेता ने कहा, कभी-कभी कैदी तय करता है कि उसे किससे मिलना है या नहीं. सीएम को विकल्प दिया गया था कि वह किससे मिलना चाहते हैं, लेकिन वह संजय सिंह से नहीं मिलना चाहते क्योंकि सीएम पद को लेकर पार्टी में गुटबाजी है.
दिल्ली के लोगों को मिलता रहेगा विकास योजनाओं का लाभ दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने कहा कि यहां बिजली, पानी और बस यात्रा पर सब्सिडी जारी रहेगी. कानून की उचित प्रक्रिया के तहत किसी व्यक्ति के जेल में रहने से सरकारी योजनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा. एलजी ने कहा कि कोई भी सब्सिडी योजना बंद नहीं की जाएगी. लोगों को राजनीतिक निहित स्वार्थों वाले अफवाहों और बयानों को खारिज करना चाहिए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










