
केजरीवाल की तरह राहुल गांधी के निशाने पर क्या बिहार में लालू परिवार है?
AajTak
राहुल गांधी ने बिहार दौरे में बड़े ही खुशनुमा माहौल में लालू परिवार से मुलाकात की थी, लेकिन जातिगत गणना को लेकर तेजस्वी यादव को कठघरे में खड़ा भी कर दिया था - राहुल गांधी ने जिस तरह अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाया है, लगता तो यही है कि बिहार चुनाव में भी दिल्ली की झांकी देखने को मिलेगी.
दिल्ली में तो राहुल गांधी का रुख अब जाकर सामने आया है, बिहार को लेकर तो पहले ही साफ हो गया था. पटना दौरे में जिस तरह राहुल गांधी लालू यादव के पूरे परिवार से हाथ मिलाते और गले मिलते जुलते नजर आये, राजनीतिक नजरिया बिल्कुल अलग देखने को मिला था.
तेजस्वी यादव को लेकर राहुल गांधी के बयान में करीब करीब वही टोन सुनाई पड़ा था, जो सीलमपुर की रैली में अरविंद केजरीवाल के लिए.
दिल्ली चुनाव कैंपेन के तहत सीलमपुर की कांग्रेस रैली में हाल फिलहाल पहली बार राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को नाम लेकर टार्गेट किया था. राहुल गांधी रैली में समझा रहे थे कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जैसे ही हैं. मोदी के खिलाफ तो राहुल गांधी के बयान अक्सर ही सुनने को मिलते रहे हैं. 2020 के दिल्ली चुनाव में तो राहुल का एक बयान काफी चर्चित रहा था, ‘... तो युवा डंडे मारेंगे.’
बिहार दौरे के बाद तबीयत ठीक न होने की वजह से राहुल गांधी के कार्यक्रम रद्द कर दिये गये थे, जिसमें नई दिल्ली सीट पर उनकी पदयात्रा भी शामिल है. पदयात्रा की नई तारीख तो अभी नहीं आई है, लेकिन दिल्ली में राहुल गांधी की रैलियां शुरू हो गई हैं - और अब अरविंद केजरीवाल सीधे सीधे कांग्रेस नेता के निशाने पर आ गये हैं.
दिल्ली चुनाव की पहली रैली में राहुल गांधी के भाषण पर अरविंद केजरीवाल का कहना था कि वो कोई टिप्पणी नहीं कहना चाहेंगे, क्योंकि दोनो अलग अलग लड़ाई लड़ रहे हैं. अरविंद केजरीवाल के मुताबिक राहुल गांधी कांग्रेस को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, और वो देश की.
लेकिन जब राहुल गांधी ने यहां तक बोल दिया कि मोदी के नाम से अरविंद केजरीवाल कांपने लगते हैं, और दिल्ली शराब घोटाला, ‘शीशमहल’ और 2020 के दिल्ली दंगों को लेकर घेरने लगे तो पलटकर जवाब भी मिलने लगा.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










