
केजरीवाल की डाइट पर सियासी फाइट... डॉक्टरी जांच, शुगर लेवल और मेडिकल बेल पर क्या हैं ED और AAP के दावे?
AajTak
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की डाइट का मामला कोर्ट पहुंच गया है. प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट में केजरीवाल का डाइट चार्ट देकर इस मामले में एक नई बहस छेड़ दी है. ईडी ने बताया कि डायबिटीज से पीड़ित अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में रोज आलू-पूड़ी, मिठाई और आम खा रहे हैं ताकि उनका ब्लड शुगर बढ़ जाए और बीमार होने पर मेडिकल बेल मिल जाए.
तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की डाइट को लेकर सियासी फाइट तेज हो गई है. आज फिर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होने जा रही है. केजरीवाल ने शुगर लेवल के लगातार ऊपर-नीचे होने का हवाला लेकर कोर्ट से नियमित रूप से अपने डॉक्टर से वर्चुअल परामर्श की अनुमति मांगी है. इसे लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया कि केजरीवाल एक तरफ हाई डायबिटीज का दावा कर रहे हैं और दूसरी तरफ वो तिहाड़ जेल में रोजाना मीठी चाय पी रहे हैं. रोजाना आलू-पूड़ी, मिठाई और मिठाई खा रहे हैं. वो जमानत का आधार बनाने के लिए स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं. हालांकि, केजरीवाल के वकील ने आपत्ति जताई और कहा, ईडी ये सब आरोप मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए लगा रही है. AAP नेताओं ने भी ईडी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जानिए केजरीवाल की डाइट को लेकर किसके-क्या दावे हैं?
आमरण अनशन से राजनीति की शुरुआत करने वाले अरविंद केजरीवाल का 'डाइट चार्ट' देश में ट्रेंड कर रहा है. यह बहस भी तेज हो गई है कि क्या केजरीवाल बेल लेने के लिए जानबूझकर जेल में खुद को बीमार करना चाहते हैं और क्या इसमें उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी उनकी मदद कर रही हैं? दरअसल, ED ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल को टाइप-2 डायबिटीज है और वो जेल में ऐसा खाना खा रहे हैं, जिनसे उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है. इस आधार पर केजरीवाल कोर्ट से मेडिकल ग्राउंड पर बेल मांग सकते हैं. चूंकि केजरीवाल को उनके घर से रोजाना खाना खाता है. कोर्ट ने इसकी परिमशन दे रखी है.
केजरीवाल ने कोर्ट से क्या अनुमति मांगी थी?
केजरीवाल ने ट्रायल कोर्ट में एक याचिका दायर की और हफ्ते में तीन दिन डॉक्टर्स से वर्चुअल परामर्श की अनुमति मांगी थी. ED ने उस याचिका पर हुई सुनवाई में केजरीवाल का डाइट चार्ट पेश कर दिया. इसमें 2 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच केजरीवाल ने जेल में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में क्या-क्या खाया, उसकी जानकारी दी गई थी. हालांकि, बाद में केजरीवाल के वकील ने कोर्ट में कहा कि अभी वो इस याचिका को वापस लेना चाहते हैं. बाद में दोबारा से एक नई अर्जी कोर्ट में दायर करेंगे. उन्होंने ये भी कहा गया कि ED, मीडिया में हेडलाइन बनाने के लिए ये सारे आरोप लगा रहा है.
यह भी पढ़ें: क्या अरविंद केजरीवाल को मिल सकती है मेडिकल ग्राउंड पर जमानत, जानिए- कब बेल मिलना मुश्किल?
ईडी ने डाइट चार्ट में क्या बताया था?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










