
केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यकर्ता आज पीएम आवास का करेंगे घेराव, बीजेपी ITO पर करेगी प्रदर्शन
AajTak
शराब घोटाले मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ता दिल्ली के अत्यधिक सुरक्षित लोक कल्याण मार्ग पर पीएम आवास का घेराव करने जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि किसी को भी मार्च की इजाजत नहीं है.
दिल्ली शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से सियासत गरमा गई है. केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी की रिमांड में हैं. उनकी गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे हैं. वहीं, बीजेपी भी आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है.
शराब घोटाले मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ता दिल्ली के अत्यधिक सुरक्षित लोक कल्याण मार्ग पर स्थित पीएम आवास का घेराव करने जा रहे हैं.
आप नेता दुर्गेश पाठक का कहना है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के लोग बीजेपी से खफा हैं. दिल्ली और पूरा देश गुस्से में है और बीजेपी के खिलाफ अपना गुस्सा जता रहा है.
AAP के प्रदर्शन को मंजूरी नहीं
वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि आप कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन की मंजूरी नहीं दी गई है. दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमीश्नर देवेश कुमार महला ने बताया कि आम आदमी पार्टी को प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है. हमने कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री आवास और पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षाबलों की पुख्ता तैनाती की गई है. मार्च या तैनाती की अनुमति नहीं दी गई है.हालांकि, कोई रूट डाइवर्ट नहीं किया गया है.
उन्होंने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि पीएम हाउस का घेराव किया जाएगा. नई दिल्ली में धारा 144 लगा दी गई है. किसी तरह के प्रोटेस्ट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हमने पर्याप्त सुरक्षा बढ़ाई है, जो आपको दिखाई दे रही है. दरअसल प्रोटेस्ट की इजाजत नहीं मांगी गई है, अगर मांगी जाती तो भी नहीं दी जाती क्योंकि धारा 144 लगी है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








