
केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ देशभर में उपवास रखेगी AAP, अमेरिका सहित इन देशों में भी अनशन की तैयारी
AajTak
AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि दुनिया भर में रहने वाले भारतीयों ने अरविंद केजरीवाल और AAP के गठन का समर्थन किया था. दुनिया भर में रहने वाले भारतीय अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सवाल उठा रहे हैं.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली के जंतर-मंतर और भगत सिंह के पैतृक गांव खड़खड़कलां में सामूहिक उपवास रखेगी. AAP ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अंतरराष्ट्रीय बयान देने का प्रयास किया. AAP अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और नॉर्वे में सामूहिक उपवास रखेगी. इसके अलावा देश के पूरे राज्यों की राजधानी में सामूहिक उपवास रखा जाएगा. AAP अमेरिका में न्यूयॉर्क स्क्वायर, भारतीय दूतावास समेत कई स्थानों पर अनशन करेगी.
आप ने समर्थकों से अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें व्हाट्सएप नंबर 72900-37700 पर भेजने को कहा है.
AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि दुनिया भर में रहने वाले भारतीयों ने अरविंद केजरीवाल और AAP के गठन का समर्थन किया था. दुनिया भर में रहने वाले भारतीय अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी ने दिल्ली सरकार के स्कूल का दौरा किया, इससे प्रवासी भारतीयों को गर्व महसूस हुआ. गोपाल राय ने कहा कि दूसरे देशों द्वारा जारी किए गए बयान एक अलग मुद्दा है. प्रवासी भारतीयों द्वारा अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए सामूहिक उपवास का आयोजन किया जाएगा.
केजरीवाल पर क्या है आरोप शराब घोटाले को लेकर पहला आरोप ईडी की चार्जशीट के मुताबिक यही है कि अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले के एक आरोपी से फोन पर बात की और कहा- विजय नायर मेरा आदमी है, ट्रस्ट करो. चार्जशीट के मुताबिक दूसरा आरोप है- नई शराब नीति के तहत आंध्र प्रदेश के एक सांसद से मुलाकात करके उन्हें केजरीवाल ने व्यापार करने का न्योता दिया. सांसद से जुड़े लोगों ने कारोबार किया भी. तीसरा आरोप है कि नई शराब नीति कैसी बने, इस मीटिंग में सिसोदिया और अधिकारी केजरीवाल के सामने मौजूद थे.
क्या है मामला मामला साल 2021-22 का है. प्रवर्तन निदेशालय का दावा है कि एक्साइज पॉलिसी को तैयार करने से लेकर लागू करने तक में गड़बड़ी की गई. कथित शराब घोटाले में राज्य सरकार को 2873 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है. आरोप है कि दक्षिण भारत के शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार ने 136 करोड़ रुपए लाइसेंस फीस माफ कर दी. इसके एवज में 100 करोड़ रुपए लिए गए. इस कथित घोटाले में तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता भी शामिल हैं. वो इस समय ईडी की कस्टडी में है. जांच एजेंसी दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की तैयारी में है. कथित शराब घोटाले में ईडी ने अब तक 6 चार्जशीट कोर्ट में दायर की हैं और 128 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है. ईडी द्वारा इस मामले में यह 16वीं गिरफ्तारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










