
केजरीवाल का मिडिल क्लास मेनिफेस्टो दिल्ली चुनाव में क्या AAP का मास्टर स्ट्रोक है?
AajTak
अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी की मर्म पर चोट किया है. देश का मिडिल क्लास आज भारतीय जनता पार्टी का कोर वोट बैंक बन चुका है. पर कई सालों से इस वर्ग को सरकार से कोई राहत नहीं मिल रही है. जाहिर है कि केजरीवाल की इस डिमांड से उनकी दुखती रग पर चोट होगी.
आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को 'मिडिल क्लास' के अधिकारों को मुद्दा बनाकर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में चौथी बार हमारी सरकार बनी तो हम मिडिल क्लास को टैक्स से राहत देने का काम करेंगे. उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाया कि मिडिल क्लास को केवल एटीएम बना दिया गया है. उनके कहने का मतलब था कि उनसे सरकार केवल वसूलती है और सुविधाओं के नाम पर उनके लिए कुछ नहीं है. इस तरह अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े समर्थक मध्य वर्ग का दिल जीतने का फॉर्मूला तैयार किया है.अरविंद केजरीवाल बीजेपी के बेस को तोड़ने की कोशिश में हैं. वह जानते हैं कि अगर मिडिल क्लास आम आदमी पार्टी के साथ आ गया तो बीजेपी को कमजोर करना आसान हो जाएगा. केजरीवाल कहते हैं कि मिडिल क्लास को हमारे देश में सबसे ज्यादा परेशान किया जाता है. मिडिल क्लास वालों की 50 प्रतिशत से ज्यादा आमदनी टैक्स देने में चली जाती है.
मध्यवर्ग के लिए केजरीवाल की हमदर्दी
अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सें दिल्ली की जनता के लिए जिन सात मांगों को सामने रखा है वो सामाजिक और आर्थिक और राजनीतिक तीनों ही दृष्टिकोणों से बहुत मायने रखते हैं. मध्यवर्ग किसी भी समाज का रीढ़ होता है. इस वर्ग के कमजोर होने का मतलब होता है कि उस समाज का इतिहास- भूगोल -संस्कृति-सभ्यता सबका पतन होना. कोई भी देश तभी महान बनता है जब वहां का मध्य वर्ग मजबूत होता है. राजनीति को लेकर जब मध्यवर्ग उदासीन होता है तो यह और भी खतरनाक होता है. अरविंद केजरीवाल केंद्र से जिन 7 मांगों की गुजारिश करते हैं वह बहुत पहले सी ही इस वर्ग की डिमांड रहीं हैं.
केंद्र से अरविंद केजरीवाल की मांगें-
1. शिक्षा का बजट दो परसेंट से बढ़ाकर 10% किया जाए. प्राइवेट स्कूल पर लगाम लगाई जाए. उच्च शिक्षा के लिए सब्सिडी और स्कॉलरशिप दी जाए.
2. हेल्थ का बजट भी 10% किया जाए. हेल्थ इंश्योरेंस से टैक्स हटाया जाए.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










