'केंद्र सरकार को लिखेंगे पत्र', अखिलेश यादव से मिलने के बाद बोले स्वामी प्रसाद मौर्य
AajTak
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आदिवासी-दलितों के आरक्षण की बात की गई है, जो संवैधानिक अधिकार के तौर पर मिलता रहा है, उसको भारतीय जनता पार्टी ने खत्म कर दिया है. अब इस देश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ों को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए पार्टी की रणनीति के तहत सबसे पहले जाति आधारित जनगणना की मांग करेगी.
रामचरितमानस और फिर साधु-संतों पर दिए गए बयान के विरोध के बीच स्वामी प्रसाद मौर्य शनिवार को अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे. लखनऊ स्थित पार्टी दफ्तर में मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आदिवासी-दलितों के आरक्षण की बात की गई है, जो संवैधानिक अधिकार के तौर पर मिलता रहा है, उसको भारतीय जनता पार्टी ने खत्म कर दिया है. अब इस देश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ों को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए पार्टी की रणनीति के तहत सबसे पहले जाति आधारित जनगणना की मांग करेगी और जाति आधारित जनगणना कराने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा जाएगा.
उन्होंने कहा कि अब इस बात को सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बन चुकी है कि कैसे भी हो, जो भारतीय संविधान ने इस देश के अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्ग को आरक्षण का अधिकार दिया है. भारतीय जनता पार्टी उसको किसी भी हालत में खत्म नहीं कर सकती है. अगर खत्म करेगी तो एक बड़ा आंदोलन होगा, जो भारतीय जनता पार्टी के सफाए तक चलता रहेगा.
मौर्य ने कहा कि अखिलेश हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. उचित अवसर पर अपनी पूरी बात रखेंगे. सभी मुद्दों पर हमारी बात हुई है और अब हमारी रणनीति का दूसरा पहलू इस देश के दलितों पिछड़ों के आरक्षण को सुनिश्चित कराना, उसको वापस दिलाना है, उनके संवैधानिक अधिकार की रक्षा करना होगा.
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सनातन धर्म राष्ट्रीय धर्म वाले बयान पर कहा कि इस सबका जवाब नेता विरोधी दल के रूप में अखिलेश यादव विधानसभा उनके सामने देंगे, जिन्होंने सनातन धर्म की वकालत की है.
स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने मौर्य पर साधा निशाना
अखिल भारतीय संत समिति के स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि वह अपने दम पर विधानसभा चुनाव नहीं जीत सकते. पहले मायावती फिर योगी आदित्यनाथ और अब अखिलेश यादव के खेमे में वह पहुंचे हैं. उनकी खुद की हैसियत नहीं है कि वह कभी चुनाव जीत जाएं. ऐसे व्यक्तियों के बयानों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए. वे मानसिक संतुलन खो चुके हैं. ऐसे लोगों का एकसूत्रीय काम ब्राह्मण और साधु-संतों को गाली देना होता है.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








