
केंद्र ने की हड़ताली डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील, सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बनेगा पैनल
AajTak
केंद्र सरकार ने हड़ताल पर गए डॉक्टरों की सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए एक समिति के गठन का प्रस्ताव दिया है. इस समिति में राज्य सरकारों सहित सभी संबंधित हितधारकों के सुझाव शामिल होंगे. सरकार की तरफ से यह आश्वासन तब मिला है जब IMA के आह्वान पर देशभर के डॉक्टर कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर की क्रूर हत्या और बलात्कार के विरोध में आज 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल कर रहे हैं.
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्याकांड के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल कर रहे डॉक्टरों से केंद्र सरकार ने काम पर वापस लौटने की अपील की है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को डॉक्टरों से हड़ताल समाप्त करने को कहा और उन्हें आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा उपायों का प्रस्ताव देने के लिए एक समिति गठित की जाएगी.
केंद्र के अनुसार, इस समिति में राज्य सरकारों सहित सभी संबंधित हितधारकों के सुझाव शामिल होंगे, जिन्हें अपने सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा. सरकार की तरफ से यह आश्वासन तब मिला है जब IMA के आह्वान पर देशभर के डॉक्टर आज 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल कर रहे हैं.
24 घंटे की हड़ताल
हड़ताल शनिवार को सुबह 6 बजे शुरू हुई और रविवार को सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी. विरोध के दौरान, आवश्यक सेवाओं और आपातकालीन देखभाल को छोड़कर सभी स्वास्थ्य सेवाएं बंद हैं. चिकित्सा समुदाय न्याय और तत्काल सुधार की मांग कर रहा है, जिसमें रेजिडेंट डॉक्टरों के काम करने और रहने की स्थिति में सुधार और स्वास्थ्य पेशेवरों को कार्यस्थल पर हिंसा से बचाने के लिए एक केंद्रीय कानून का कार्यान्वयन शामिल है.
यह भी पढ़ें: कोलकाता: ममता सरकार ने किया 42 प्रोफेसर-डॉक्टरों का तबादला, रेप-मर्डर के खिलाफ आवाज उठाने वाले डॉक्टरों का भी ट्रांसफर
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज दिल्ली में फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA), इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की. बैठक में, स्वास्थ्य सेवा संघों ने अपने कार्यस्थलों पर स्वास्थ्य सेवा कर्मियों की सुरक्षा के बारे में गंभीर चिंता व्यक्त की. उन्होंने केंद्र के समक्ष अपनी मांगें रखीं और सरकार से चिकित्सा पेशेवरों को हिंसा और अन्य खतरों से बचाने के लिए त्वरित और निर्णायक कार्रवाई करने का आग्रह किया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










