
'केंद्र के पैसे से चलने वाली यूनिवर्सिटी में वंचितों-पिछड़ों को आरक्षण नहीं', AMU पर सीएम योगी का बयान
AajTak
सीएम योगी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आपने देखे होंगे, हरियाणा की जनता ने जवाब दिया कि हमें डबल इंजन की सरकार चाहिए. जनता को सुरक्षा का एहसास भाजपा ही दे सकती है. अलीगढ़ से ज्यादा अच्छा उदाहरण आपको क्या मिलेगा, क्योंकि जिन राजा महेंद्र प्रताप को कांग्रेस ने पूरी तरह भुला दिया था, उन राजा महेंद्र प्रताप सिंहजी के नाम पर भी हमने स्टेट यूनिवर्सिटी अलीगढ़ को दी है.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) केंद्र के पैसे से चलती है, लेकिन वंचितों-पिछड़ों को आरक्षण नहीं दे रहे हैं. सीएम ने कहा कि अलीगढ़ कैसा होना चाहिए, उसमें खैर की क्या भूमिका होनी चाहिए? इसके बारे में चर्चा करने आपके बीच में आया हूं.
सीएम योगी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आपने देखे होंगे, हरियाणा की जनता ने जवाब दिया कि हमें डबल इंजन की सरकार चाहिए. जनता को सुरक्षा का एहसास भाजपा ही दे सकती है. अलीगढ़ से ज्यादा अच्छा उदाहरण आपको क्या मिलेगा, क्योंकि जिन राजा महेंद्र प्रताप को कांग्रेस ने पूरी तरह भुला दिया था, उन राजा महेंद्र प्रताप सिंहजी के नाम पर भी हमने स्टेट यूनिवर्सिटी अलीगढ़ को दी है. स्टेट यूनिवर्सिटी आने वाले समय में एक उत्कृष्टतम विश्वविद्यालय बने, इसके लिए भाजपा के प्रत्याशी को जितना बहुत जरूरी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










