
कूल्हों में बेइंतहा दर्द... कोरोना के बाद लोग अब इस बीमारी का हो रहे शिकार
AajTak
कोविड से संक्रमित लोग अब नई समस्या का शिकार होने लगे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे लोगों के कूल्हे में बदलाव हो रहा है, जिससे उन्हें बेइंतहा दर्द का सामना करना पड़ रहा है. कूल्हे में दर्द, अकड़न, खड़े होने और सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी, इस समस्या के शुरुआती लक्षण हैं.
कोविड महामारी के शिकार लोगों में अब सहेत से जुड़ी एक नई समस्या देखने को मिल रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे लोग अब पेल्विक हिप पेन (कूल्हे का दर्द) का शिकार हो रहे हैं. इस समस्या को कोविड हिप कहा जा रहा है. तेलंगाना ऑर्थोपेडिक सर्जन एसोसिएशन (TOSA) के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. श्रीनिवास काशा ने शनिवार को संगठन के वार्षिक सम्मेलन में यह जानकारी दी.
हैदराबाद में चल रहे इस सम्मेलन में उन्होंने बताया, "नए डेटा से पता चला है कि इस सिंड्रोम से ऑटोइम्यून प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं, जिसमें रिएक्टिव अर्थराइटिस (गठिया) भी शामिल है. इसका दर्द आमतौर पर जांघ के सामने वाले हिस्से या कभी-कभी घुटने में भी शुरू होता है. यह कूल्हे में बदलाव आने के कारण हो सकता है, जिसे अवस्कुलर नेक्रोसिस (जब खून की कम आपूर्ति के कारण हड्डी के भाग नष्ट होने लगें) कहा जाता है. कूल्हे में दर्द और अकड़न होना, रोगी को खड़े होने और सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी होना, इस समस्या के शुरुआती लक्षण हैं.
डॉ. श्रीनिवास काशा ने बताया कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के विभाजन के बाद 8वीं बार यह सम्मेलन हो रहा है. इस सम्मेलन में 1000 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि चिकित्सा विज्ञान तेजी से विकसित हो रही है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान हम चीजों से बिल्कुल अनजान थे, लेकिन नई दवाओं और सर्जिकल मैथड ने हमें प्राथमिकता के आधार पर रोगियों की समस्याओं को दूर करने में मदद मिली है.
कोविड के मरीजों में बढ़ी सीने में दर्द की शिकायत
कोविड-19 के मरीजों को संक्रमण के बाद 6 महीने से एक साल तक सीने में दर्द होने का खतरा बढ़ सकता है. इतना ही नहीं उनमें हार्ट संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं. अमेरिका में इंटरमाउंटेन हेल्थ के शोधकर्ताओं ने एक स्टडी में यह दावा किया है.
इंटरमाउंटेन हेल्थकेयर की कार्डियोवस्कुलर महामारी विज्ञानी और प्रमुख शोधकर्ता Heidi T. May का कहना है कि हमें उन रोगियों में दिल का दौरा या स्ट्रोक जैसी कोई शिकायत नहीं मिली है, जो कोविड पॉजिटिव पाए गए थे, लेकिन ऐसे मरीजों में हमने सीने में दर्द की शिकायत देखी. मरीज लंबे समय तक इस समस्या से पीड़ित रहे हैं. यह भविष्य के हार्ट संबंधी बीमारियों को बढ़ावा देने का संकेत है. यूएस में अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के 2023 वैज्ञानिक सम्मेलन में इस स्टडी की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



