
कूनो में चीतों का एक सप्ताह पूरा, VIDEO में दिखी बॉन्डिंग, नामीबिया से की जा रही है मॉनिटरिंग
AajTak
मध्य प्रदेश के श्योपुर में स्थित कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया आए चीतों को एक सप्ताह हो चुका है. चीते कूनो के वातावरण में एडजस्ट होने नजर आ रहे हैं. वहीं चीतों की देखभाल के लिए नामीबिया के तीन विशेषज्ञों सहित 5 लोगों की टीम विशेष निगरानी कर रही है.
श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में बीते 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छोड़े गए 8 चीतों को एक सप्ताह पूरा हो चुका है. चीते अपने नए घर कूनो में एडजस्ट होने लगे हैं. चीतों का वायटल पैरामीटर सामान्य है. उन पर तीन नामीबियाई विशेषज्ञों सहित पांच वेटेरियन निगरानी रख रहे हैं.
चीतों को खाने में भैंस का गोश्त दिया जा रहा है. चीते भरपूर नींद लेकर बाड़े में चहलकदमी कर रहे हैं. पार्क प्रबंधन चीतों के सामान्य व्यवहार से संतुष्ट है. चीतों की मॉनीटरिंग नामीबिया से की जा रही है. पार्क प्रबंधन पल पल नजर रखकर रिपोर्ट प्रतिदिन केंद्र सरकार को भेज रहा है.
यहां देखें वीडियो
कूनो नेशनल पार्क में एक सप्ताह पूर्व नामीबिया से पहुंचे 8 चीते नए माहौल में फिट हो रहे हैं. नामीबिया से आए पांच विशेषज्ञों में से दो विशेषज्ञ तीन दिन पूर्व लौट चुके हैं, लेकिन तीन विशेषज्ञ डॉ. एलाय, डॉ. बाट और डॉ. एना चीतों के स्वास्थ्य से लेकर उनके खान-पान का पूरा ध्यान रख रहे हैं. इन विशेषज्ञों के साथ माधव नेशनल पार्क के वेटेरियन डॉ. ओमकार अचल और डॉ. जीतेन्द्र जाटव भी चीतों की देखभाल कर रहे हैं.
जनवरी 2023 से पर्यटकों के लिए खोला जा सकता है कूनो नेशनल पार्क
यह टास्क फोर्स लगातार कूनो नेशनल पार्क में चीतों के व्यवहार और बदलाव पर नजर रखे हुए है. एक सप्ताह पूरा होने के बाद टास्क फोर्स ने रिपोर्ट बनाना शुरू कर दिया है. टास्क फोर्स की रिपोर्ट पर यह भी तय होगा कि क्वारंटाइन बाड़े से चीतों को बड़े बाड़े और फिर जंगल में खुला कब छोड़ा जाना है. इसके अलावा पार्क में पर्यटन शुरू करने और उसे व्यवस्थित करने का निर्णय भी इसी फोर्स के सदस्य लेंगे. उम्मीद लगाई जा रही है कि चीता देखने आने वाले पर्यटकों के लिए जनवरी 2023 से पार्क खोला जा सकता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










