
'कूनो में चीते लाने से कितना रेवेन्यू मिला...', आदित्य ठाकरे ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल
AajTak
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने दावा किया कि वीरमाता जीजाबाई भोसले वनस्पति उद्यान में पेंग्विन लाये जाने से बृहन्मुंबई नगर निगम की आमदनी में वृद्धि हुई है.
शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं. पूछा है कि मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में लाए गए चीतों से कितना राजस्व प्राप्त हुआ है? ठाकरे ने दावा किया कि मुंबई के चिड़ियाघर में पेंग्विन लाने से उनके नगरीय निकाय यानी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की आमदनी में तो इजाफा हुआ है.
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने दावा किया कि वीरमाता जीजाबाई भोसले वनस्पति उद्यान में पेंग्विन लाये जाने से बृहन्मुंबई नगर निगम की आमदनी में वृद्धि हुई है.
दरअसल, प्रशासक के अधीन आने से पहले अविभाजित शिवसेना द्वारा संचालित बीएमसी में साल 2016 में 8 हम्बोल्ट पेंग्विन लाए गए थे. माना जाता है कि पेंग्विन लाने का विचार आदित्य ठाकरे का था.
वहीं, 'प्रोजेक्ट चीता' की शुरुआत 17 सितंबर 2022 को हुई, जब नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (KNP) के एक विशेष बाड़े में छोड़ा गया.
अब तक भारत लाये गए 20 चीतों में से कुछ को शुरू में जंगल में छोड़ दिया गया था, लेकिन सेप्टीसीमिया के कारण 3 चीतों की मौत के बाद उन्हें 13 अगस्त 2023 तक वापस उनके बाड़ों में बंद कर दिया गया. फिलहाल जीवित सभी 25 चीते स्वस्थ हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










