
कूड़ेदान में फेंके फ्रेंच फ्राइज निकालकर कस्टमर को खिलाया! रेस्टोरेंट की मैनेजर गिरफ्तार
AajTak
ग्राहकों ने एक कर्मचारी पर कूड़ेदान में फेंके हुए फ्रेंच फ्राइज (French Fries) सर्व करने का आरोप लगाया. हंगामा बढ़ते देख मौके पर पुलिस पहुंच गई. शिकायत के बाद पुलिस ने बर्गर किंग की असिस्टेंट मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया.
फास्ट फूड रेस्टोरेंट गई दो महिलाएं वहां के स्टाफ से भिड़ गईं. उन्होंने एक कर्मचारी पर कूड़ेदान में फेंके हुए फ्रेंच फ्राइज (French Fries) सर्व करने का आरोप लगाया. हंगामा बढ़ते देख मौके पर पुलिस पहुंच गई. शिकायत के बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट की असिस्टेंट मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया.
फॉक्स न्यूज के मुताबिक, मामला अमेरिका के साउथ कैरोलिना का है. पिछले हफ्ते यहां कूड़ेदान में फेके हुए फ्रेंच फ्राइज निकालकर ग्राहकों को सर्व करने के मामले में बर्गर किंग (Burger King) की असिस्टेंट मैनेजर पर एक्शन हुआ. 39 साल की जैमे क्रिस्टीन मेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
क्रिस्टीन पर खाने के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. कथित तौर पर फ्रेंच फ्राइज को कूड़ेदान से उठाकर फ्रेश फ्राइज में मिलाया गया. फिर उसे फ्राई कर ग्राहकों को सर्व कर दिया गया. इस हरकत पर जब दो महिलाओं ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया. जब बात पुलिस तक पहुंची तो झगड़ा कर रही महिलाओं को ही हिरासत में ले लिया गया.
दो दिन बाद पुलिस को शिकायत मिली कि कूड़ेदान से फ्रेंच फ्राइज को निकालकर सर्व किया गया था. जिसके बाद फौरन बर्गर किंग की असिस्टेंट मैनेजर क्रिस्टीन को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने कहा कि साउथ कैरोलिना बर्गर किंग की असिस्टेंट मैनेजर को ग्राहकों को कूड़ेदान में रखी फ्रेंच फ्राइज परोसने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है.
रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट में दोषी पाए जाने पर क्रिस्टीन को 20 साल तक की जेल हो सकती है. फिलहाल, जज ने उसके मुचलके की राशि 20,000 डॉलर तय की है. बीते मंगलवार तक वो यूनियन काउंटी डिटेंशन सेंटर में हिरासत में रही.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









