
'कूटनीति के लिए अभी भी जगह है', भारत-कनाडा विवाद पर बोले एस जयशंकर
AajTak
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कनाडा के साथ रिश्तों को लेकर कहा कि अभी भी कूटनीति के लिए जगह बनी हुई है. विदेश मंत्री ने कहा, मुझे पूरी उम्मीद है कि हम एक रास्ता खोज लेंगे.
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर खराब हुए कनाडा और भारत के बीच संबंधों को लेकर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि दोनों देशों के बीच रिश्ते सामान्य हो सकते हैं. अंग्रेजी अखबार के सम्मेलन में बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि मुझे लगता है कि यहां कूटनीति के लिए जगह है. मुझे पता है कि कनाडा के विदेश मंत्री ने भी यही कहा है, इसलिए हम लगातार संपर्क में हैं.
विदेश मंत्री ने कहा, मुझे पूरी उम्मीद है कि हम एक रास्ता खोज लेंगे.... संप्रभुता, संवेदनशीलता- ये एकतरफा रास्ते नहीं हो सकते. उनकी अपनी चिंताएं हो सकती हैं. मैंने कभी किसी देश के साथ यह नहीं कहा कि मैं उनकी चिंताओं को लेकर उनसे बात करने के लिए तैयार नहीं हूं.
जयशंकर ने कहा, "लेकिन ऐसा नहीं हो सकता कि बातचीत मेरी चिंताओं और मेरी संवेदनाओं को पूरी तरह खारिज कर दे." विदेश मंत्री ने भारत के समग्र प्रस्ताव को समझाया और उन्होंने कहा कि यह कनाडा पर भी लागू हो सकता है.
उन्होंने कहा, "भारत समेत ऐसे कई देश हैं जहां भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन यह हिंसा और धमकी की वकालत करने या अलगाववाद, उग्रवाद और इससे भी बदतर प्रचार करने का लाइसेंस नहीं हो सकता है."
उन्होंने कहा, "इसलिए हमने जिस समस्या का सामना किया है वह वास्तव में यह है कि हमने ऐसी गतिविधियां देखी हैं जिन्हें स्वतंत्रता के नाम पर उचित ठहराया गया है."
अगर ये सही है तो क्या आपके साथ भी किया जाए?- जयशंकर

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










