
कूचबिहार में बीजेपी राज्यसभा सांसद पर आश्रम में घुसकर साधु से मारपीट का आरोप, इलाके में तनाव
AajTak
इस घटना के सामने आने के बाद सिताई इलाके में तनाव है. ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सांसद अनंत महाराज की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक वे प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे.
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां बीजेपी के राज्यसभा सांसद अनंत महाराज पर आश्रम में घुसकर साधु के साथ मारपीट का आरोप लगा है. इस घटना के सामने आने के बाद सिताई इलाके में तनाव है. ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सांसद अनंत महाराज की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक वे प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे.
जानें क्या है पूरा मामला
आरोप है कि अनंत महाराज दशमी यानी रविवार शाम को सीताई में रामकृष्ण विवेकानन्द सेवा आश्रम आए थे. इस दौरान अनंत ने धार्मिक चर्चा को लेकर आश्रम के साधु विज्ञानानंद तीर्थ महाराज से झगड़ा करना शुरू कर दिया. आरोप है कि अनंत महाराज ने साधु के साथ धक्कामुक्की की और पिटाई भी की. इस दौरान अनंत महाराज के साथ उनके कई सहयोगी भी थे.
आरोप है कि साधु से मारपीट के बाद अनंत महाराज आश्रम से निकल गए. जब इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने सिताई- माथाभांगा राज्य मार्ग को अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया और अनंत महाराज की गिरफ्तारी की मांग की. सिताई थाना पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मामले को शांत किया.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: डॉक्टरों के अनशन के 10 दिन, दर्जनों इस्तीफे, आज से देशव्यापी हड़ताल... निशाने पर ममता सरकार
टीएमसी नेता और उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने घटना की कड़ी निंदा की और पुलिस से उचित कार्रवाई करने को कहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










