
कुलपति भी हुईं साइबर ठगी का शिकार, डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने लगाई 14 लाख की चपत
AajTak
ओडिशा की बरहामपुर यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर गीतांजलि दास को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर अपराधियों ने 14 लाख की चपत लगा दी है. प्रोफेसर दास को ठगों ने उनके नाम के खाते में करोड़ों रुपये जमा होने की बात कह जांच के नाम पर ठगी का शिकार बनाया.
ओडिशा की बरहामपुर यूनिवर्सिटी की कुलपति को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर अपराधियों ने 14 लाख रुपये की चपत लगा दी है. साइबर अपराधी ने खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताया था. ठगी का शिकार हो जाने का एहसास होने के बाद कुलपति ने बरहामपुर के साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. बरहामपुर के पुलिस अधीक्षक सरवन विवेक ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक बरहामपुर यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर गीतांजलि दास को 12 फरवरी के दिन एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आई. कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को ईडी का अधिकारी बताया. उसने वीसी को ये जानकारी दी कि उनके नाम के एक बैंक खाते में करोड़ों रुपये जमा हुए हैं और इसकी जांच ईडी कर रही है. फोन करने वाले ने उनको बताया कि उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया है और रिहाई के लिए 14 लाख रुपये देने होंगे.
यह भी पढ़ें: डिजिटल अरेस्ट करके महिला से 84 लाख की ठगी, 3 गिरफ्तार
प्रोफेसर दास की ओर से साइबर पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक फोन करने वाल व्यक्ति अंग्रेजी में बात कर रहा था और उनके परिवार के बारे में भी बातें कीं. उनसे ये कहा गया कि उनके खिलाफ जो केस चल रहा है, उन्हें ऑडिट के लिए अपना बैंक खाता खाली करने की जरूरत है. बरहामपुर यूनिवर्सिटी की वीसी ने उसकी बातों पर यकीन कर अपने खाते से 14 लाख रुपये उसके बताए बैंक अकाउंट में ट्रांसफर भी कर दिए.
यह भी पढ़ें: आगरा में 'डिजिटल अरेस्ट' गैंग का भंडाफोड़, राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार
वीसी का भरोसा हासिल करने के लिए उसने अगले दिन 80 हजार रुपये वापस भी कर दिए और कहा कि बाकी की राशि किस्तों में लौटाई जाएगी. बाद में जब फोन करने वाले व्यक्ति से संपर्क होना बंद हो गया, तब प्रोफेसर गीतांजलि दास को इस बात का एहसास हुआ कि वह किसी स्कैम का शिकार हो गई हैं. प्रोफेसर दास ने 24 फरवरी को बरहामपुर की साइबर पुलिस से इसकी शिकायत की है. पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुईं वीसी की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










