
कुर्सी से नहीं उठी नर्स तो नाराज हो गए जलशक्ति राज्यमंत्री, CMO को दिया ये निर्देश
AajTak
बांदा के महिला जिला अस्पताल में राज्यमंत्री ने एक स्टाफ नर्स की संविदा समाप्त करने के निर्देश दिए हैं. दरअसल, जब राज्यमंत्री रामकेश निषाद अस्पताल पहुंचे को वो नर्स उन्हें देख अपनी कुर्सी से खड़ी नहीं हुई. इसी बात पर मंत्री नाराज हो गए.
बांदा के महिला जिला अस्पताल में एक स्टाफ नर्स जलशक्ति राज्यमंत्री के सामने कुर्सी से खड़ी नहीं हुई तो वो नाराज हो गए. उन्होंने CMO को बुलाकर नर्स की संविदा समाप्त करने के निर्देश दे डाले. इस दौरान जिला अस्पताल कैम्पस छावनी बना रहा. इधर महिला जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मंत्री को लोवर टी शर्ट में देखकर स्टाफ नर्स उन्हें पहचान नहीं पाई. जिसकी वजह से मंत्री नाराज हो गए.
दरअसल, जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद गुरुवार देर रात अपने एक मरीज से मिलने बांदा के जिला अस्पताल पहुंचे थे. यहां उनसे मरीजों के तीमारदारों ने महिला जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा लापरवाही बरतने की शिकायतें की. जिस पर मंत्री सीधे महिला जिला अस्पताल पहुंचे और मौजूद मेडिकल स्टाफ को अपना परिचय बताते हुए उनसे पद पूछा. साथ ही सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करने और लापरवाही न करने के निर्देश दिए.
इस दौरान ड्यूटी में तैनात महिला स्टाफ नर्स कुर्सी से नहीं खड़ी हुई. जिस पर मंत्री भड़क गए और उन्होंने तत्काल CMO और CMS को मौके पर बुलाया और तीमारदारों के सामने ही नर्स की शिकायत की. साथ ही संविदा समाप्त कर कार्रवाई के आदेश दिए. आपको यह भी बता दें कि जिला अस्पताल में पहले भी स्टाफ पर अवैध वसूली करने और बाहर से दवाइयां लिखने के आरोप लग चुके हैं.
महिला अस्पताल की CMS डॉक्टर सुनीता सिंह जब अस्पताल पहुंचीं तो नर्स को बुलाकर पूछताछ की. जिस पर स्टाफ नर्स ने गलती स्वीकार करते हुए बताया कि वह उन्हें लोअर टी-शर्ट की वजह से पहचान नहीं पाई. लेकिन उससे ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी. इस दौरान महिला नर्स ने अपने स्वास्थ्य का हवाला भी दिया. कहा कि वह हार्ट की मरीज है. फिर भी मंत्री का दिल नहीं पसीजा. उन्होंने कहा कि नर्स के खिलाफ एक्शन लेना जरूरी है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







