
'कुरान के साथ गीता भी पढ़ें, रोशन होगा भविष्य', मदरसा छात्रों से बोले सीनियर IPS राजा बाबू सिंह
AajTak
MP के एक सीनियर IPS अधिकारी का गणतंत्र दिवस के अवसर पर मदरसे के छात्रों को दिया गया संबोधन चर्चा का विषय बना हुआ है. ADG राजा बाबू सिंह ने छात्रों को धार्मिक समन्वय और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए कुरान के साथ-साथ गीता पढ़ने की सलाह दी है.
मध्य प्रदेश के एक सीनियर IPS अधिकारी ने गणतंत्र दिवस पर यहां एक मदरसे के छात्रों को संबोधित किया और उनसे कुरान के साथ-साथ भगवत गीता पढ़ने का आग्रह किया, क्योंकि इससे उनका रास्ता रोशन होगा.
ADG (ट्रेनिंग) राजा बाबू सिंह ने सीहोर जिले के डोराहा गांव में स्थित इस संस्थान के छात्रों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की.
सीनियर IPS राजा बाबू सिंह ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, "मदरसे के मौलाना साहब मेरे पुराने दोस्त हैं. उन्होंने मुझसे गणतंत्र दिवस पर छात्रों को संबोधित करने का अनुरोध किया था. मैंने छात्रों को उनकी मिल रही शिक्षा के लिए बधाई दी, लेकिन मैंने छात्रों और उनके शिक्षकों से पर्यावरण संरक्षण, वैज्ञानिक सोच और सहनशीलता के प्रति चिंता विकसित करने के लिए कहा."
1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी ने आगे कहा कि उन्होंने छात्रों से "पवित्र कुरान के साथ-साथ भगवत गीता का भी अध्ययन करने के लिए कहा, क्योंकि यह सदियों से मानवता को रोशन कर रही है."
उन्होंने छात्रों से कहा कि भारत एक विशाल देश है और कश्मीर से कन्याकुमारी तक इसकी 'अखंडता और एकता' को बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है. सिंह पहले कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर जनरल (IG) रह चुके हैं.
यह IPS अफसर पहले भी खबरों में रह चुके हैं, जब उन्होंने मध्य प्रदेश के सभी पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों को अपने रंगरूटों के लिए भगवत गीता और रामचरितमानस पाठ सत्र आयोजित करने का निर्देश दिया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










