
कुबेर की नगरी, शिव का वास... वेद-पुराण और सिखों से भी जुड़ी है कैलाश मानसरोवर की महिमा
AajTak
कुबेर की नगरी, भगवान शिव का निवास, बौद्ध, जैन और सिख धर्म मानने वालों के लिए आस्था का केंद्र, वैज्ञानिकों के लिए रहस्य तो वेदों, पुराणों और लोककथाओं में अनगिनत कहानियां समेटे हुए है कैलाश मानसरोवर. भारत और चीन ने 2020 से रुकी हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने का फैसला किया है.
कुबेर की नगरी, भगवान शिव का निवास, बौद्ध, जैन और सिख धर्म मानने वालों के लिए आस्था का केंद्र, वैज्ञानिकों के लिए रहस्य तो वेदों, पुराणों और लोककथाओं में अनगिनत कहानियां समेटे हुए है कैलाश मानसरोवर. भारत और चीन ने 2020 से रुकी हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने का फैसला किया है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिर कैलाश मानसरोवर क्या है और इसका धार्मिक पहलू क्या है.
कैलाश मानसरोवर भारत और तिब्बत की सीमा पर स्थित एक पवित्र स्थल है. इसे हिन्दू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म में काफी अहम माना गया है. कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील का विशेष धार्मिक, ऐतिहासिक, और भौगोलिक महत्व है.
पहले बात कैलाश पर्वत की
कैलाश पर्वत समुद्र तल से 22,028 फीट ऊंचा है. जिसका शिखर शिवलिंग के जैसा प्रतीत होता है. यह साल भर बर्फ की सफेद चादर से ढका रहता है. इसके शिखर और उससे लगे मानसरोवर को कैलाश मानसरोवर कहते हैं. यह माना जाता है कि यह पर्वत और कैलाश-मानसरोवर उतना ही प्राचीन है, जितनी प्राचीन यह धरती है. कहते हैं कि इस पर्वत से ॐ की ध्वनि आती है.
अब इसका धार्मिक महत्व जानें
हिन्दू धर्म में कैलाश पर्वत भगवान शिव का घर माना जाता है. मान्यता है कि शिवजी, पार्वती अपने दो पुत्र, गणेश और कार्तिकेय के साथ कैलाश पर्वत पर ही निवास करते हैं. हिन्दू मान्यता के अनुसार, कैलाश पर्वत के दर्शन और मानसरोवर झील में स्नान करने से सभी पाप समाप्त हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










