
कुदरत का क्रूर खेल... 9 साल बच्ची को स्कूल में आया हार्ट अटैक, 4 माह पहले भाई ने भी इसी तरह तोड़ा था दम
AajTak
Nagaur School Girl Heart Attack: राजस्थान के नागौर जिले में एक हंसती-खेलती मासूम बच्ची की स्कूल में प्रार्थना के दौरान मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो किसी को भी झकझोर सकता है.
राजस्थान के में एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. एक प्राइवेट स्कूल में सुबह प्रार्थना सभा के दौरान 5वीं कक्षा की छात्रा दिव्या अचानक अचेत होकर गिर पड़ी और चंद मिनटों में उसकी जान चली गई. डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर इसकी वजह हार्ट अटैक को बताया है.
गोटन उपखंड क्षेत्र के टालनपुर कस्बे निवासी राजेंद्र की 9 वर्षीय पुत्री दिव्या एक प्राइवेट स्कूल में 5वीं कक्षा की छात्रा थी. वह रोज की तरह सुबह करीब 7बजे स्कूल पहुंची थी. स्कूल में प्रार्थना सभा चल रही थी, इसी दौरान अचानक दिव्या बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी.
7 मिनट में थम गई सांसें
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दिव्या कतार में खड़ी थी और अचानक वह पीछे की ओर गिर पड़ी. देखें CCTV फुटेज:-
स्कूल स्टाफ ने तुरंत छात्रा को संभाला और कस्बे के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया. राजकीय चिकित्सालय में डॉक्टर ने छात्रा की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया.
डॉक्टर के अनुसार प्रारंभिक तौर पर हृदय गति रुकना मौत का संभावित कारण माना जा रहा है. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










