
'कुत्तों ने बीजेपी वालों का क्या बिगाड़ा है?', बिस्किट खिलाने के वीडियो पर बोले राहुल गांधी
AajTak
राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कार की छत पर बैठकर कुत्ते को बिस्किट खिलाने का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दिखाई दे रहा है कि वो कुत्ता बिस्किट नहीं खाता है तो कांग्रेस सांसद उसे पास में खड़े कार्यकर्ता को दे देते हैं. इस पर विवाद बढ़ने के बाद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है.
राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कार की छत पर बैठकर कुत्ते को बिस्किट खिलाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वो कुत्ता बिस्किट नहीं खाता है तो कांग्रेस सांसद उसे पास में खड़े कार्यकर्ता को दे देते हैं. इस वीडियो को लेकर बीजेपी राहुल गांधी पर हमलावर हो गई. वहीं जब राहुल से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया है.
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "इसमें इश्यू क्या है. जब उस कुत्ते को मेरे पास लाया गया तो वो बिलकुल घबराया हुआ था. वो कांप रहा था. मैंने उसे बिस्किट खाने को दिया, उसने नहीं खाया तो मैंने उस बिस्किट को उस व्यक्ति को दे दिया कि भैया आप ही खिला दो. बाद में कुत्ते ने उस बिस्किट को खा लिया. बीजेपी के लोगों को अबसेशन क्या है. कुत्तों ने उनका क्या बिगाड़ा है."
इस वायरल वीडियो को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, "मुझे राहुल गांधी ही नहीं बल्कि उनके पूरे परिवार ने यह बिस्किट खिलाने की कोशिश की, लेकिन खिला नहीं सके."
दरअसल पल्लवी नाम की महिला ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया था, जिसमें हिमंता बिस्वा सरमा को टैग करते हुए लिखा था कि हिमंता के बाद अब राहुल गांधी ने कांग्रेस के एक और सपोर्टर को डॉगी के प्लेट से बिस्किट दी. इसी पर जवाब देते हुए असम के मुख्यमंत्री ने लिखा है, "पल्लवी जी, राहुल गांधी ही नहीं बल्कि पूरा परिवार मुझे वह बिस्किट नहीं खिला सका. मुझे असमिया और भारतीय होने पर गर्व है. मैंने बिस्किट खाने से इनकार कर दिया और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया."
अमित मालवीय ने कांग्रेस पर साधा निशाना
इस घटना पर बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा था. उन्होंने राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर कटाक्ष किया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










