
कुणाल कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, कॉमेडियन ने कहा- 'आपका वक्त बर्बाद...'
AajTak
मुंबई पुलिस के अधिकारियों की एक टीम सोमवार को कॉमेडियन कुणाल कामरा के घर पहुंची. मुंबई पुलिस के मुताबिक, 'कामरा के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं. एक शिकायत जलगांव शहर के मेयर ने दर्ज कराई है, जबकि अन्य दो मामले नासिक के एक होटल व्यवसायी और एक व्यापारी ने दर्ज कराए हैं. '
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी मामले में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. मुंबई पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी है. इसी बीच जानकारी आ रही है कि सोमवार को मुंबई पुलिस के अधिकारियों की एक टीम कॉमेडियन के घर पहुंची. पुलिस के घर पहुंचने पर कॉमेडियन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'जिस जगह पर वह 10 साल से नहीं रहे हैं, वहां जाना 'समय और सार्वजनिक संसाधनों की बर्बादी' है.'
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कॉमेडियन कुणाल कामरा को मुंबई के हैबिटेट सेंटर में उनकी विवादित टिप्पणी के सिलसिले में खार पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए. पुलिस ने इससे पहले शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत के आधार पर 24 मार्च को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कामरा को दो समन भेजे थे.
'वक्त और सार्वजनिक संसाधनों की बर्बादी'
वहीं, कुणाल कामरा ने पुलिस के घर पहुंचने पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, 'ऐसे पते पर जाना, जहां मैं पिछले 10 वर्षों से नहीं रहा हूं, आपके समय और सार्वजनिक संसाधनों की बर्बादी है.'
मुंबई में दर्ज हैं 3 अलग-अलग मामले
मुंबई पुलिस के मुताबिक, कामरा के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं. एक शिकायत जलगांव शहर के मेयर ने दर्ज कराई है, जबकि अन्य दो मामले नासिक के एक होटल व्यवसायी और एक व्यापारी ने दर्ज कराए हैं.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








