
'कुछ लोग वेश्यावृत्ति...' तनुश्री दत्ता ने खोली बॉलीवुड इंडस्ट्री की पोल, बोलीं-'ये कहानियां कभी बाहर नहीं आतीं'
ABP News
तनुश्री दत्ता को उनके बेबाक अंदाज और बयान के लिए जाना जाता है. बेशक काफी सालों से तनुश्री किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं. लेकिन, अक्सर बॉलीवुड की पोल खोलती दिखाई देती हैं.
तुनश्री दत्ता ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में एक बार फिर से बॉलीवुड के काले राज से पर्दा उठाया है. साथ ही ग्लैमरस वर्ल्ड में एंट्री करने वाले लड़के और लड़कियों को आंख बंद कर किसी पर भी भरोसा ना करने के लिए कहा है. उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में कैसे शोषण किया जाता है और मौके का फायदा उठाया जाता है.
मेरी सहेली पॉडकास्ट में तनुश्री दत्ता ने कहा कि इंडस्ट्री के लोग नए कलाकारों की झूठी तारीफ करते हैं और उन्हें लालच में फंसा लेते हैं. तनुश्री ने बताया,' जिन्हें आपका फायदा उठाना होगा वो कहेंगे आप हैंडसम हैं, ब्यूटी है, ये सब कहकर चढ़ा देते हैं. प्रतिभा है या नहीं, ये नहीं जानते. सबको कोई न कोई तारीफ देने वाली मिल ही जाता है-आप तो हीरोइन बनोगे, आप तो ये बनोगे.'
बहकाने की कोशिश करते हैं लोग
तनुश्री ने अपनी बातों को जारी रखते हुए कहा,'चार लोग आपकर आपकी तारीफ कर देंगे और फिर चार लोग आपको बहकाने भी आ जाएंगे. पहले चढ़ाते हैं, फिर बोलते हैं इनसे मिल लो, वहां मिल लो. आपतो बहुत संयम से रहना पड़ता है.'

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












