
'कुछ लोगों को अपनी गलती देर से समझ आती है...', दो हजार के नोट पर रोक को लेकर विपक्ष ने ली सरकार की चुटकी
AajTak
आरबीआई ने दो हजार के नोट को वापस लेने का फैसला किया है. इसको लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार की चुटकी ली है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ लोगों को अपनी गलती देर से समझ आती है. वहीं आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के कम पढ़ा-लिखा होने की बात दोहराई है.
आरबीआई ने शुक्रवार को दो हजार रुपये के नोट वापस लेने की घोषणा कर दी है. बैंक की ओर से कहा गया कि 'क्लीन नोट पॉलिसी' के तहत ये फैसला लिया गया है. हालांकि आरबीआई की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि दो हजार के नोट वैध रहेंगे और लोग 23 मई से 30 सितंबर 2023 तक बैंक में जाकर नोट बदल सकते हैं. रिजर्व बैंक के इस फैसले पर विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर हो गया है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने चुटकी लेते हुए कहा कि पहले कर्म करो और बाद में विचार करो. जयराम ने ट्वीट किया, "हमारे स्वयंभू विश्वगुरु की खासियत है कि पहले एक्ट करो और उसके बाद विचार करो. 8 नवंबर 2016 के विनाशकारी तुगलकी फरमान के बाद इतनी धूमधाम से पेश किए गए 2000 रुपये के नोट अब वापस लिए जा रहे हैं."
पवन खेड़ा ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने साल 2016 में हुई नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा, "8 नवंबर 2016 का भूत एक बार फिर देश को डराने आ गया है. नोटबंदी का बहुप्रचारित कदम इस देश के लिए एक बड़ी आपदा बना हुआ है. पीएम ने देश को 2000 के नए नोटों के फायदों पर उपदेश दिया था, आज जब छपाई बंद है तो उन सभी वादों का क्या हुआ? सरकार को इस तरह के कदम के लिए अपनी मंशा स्पष्ट करनी चाहिए. सरकार अपने जनविरोधी और गरीब विरोधी एजेंडे को जारी रखे हुए है."
अखिलेश यादव बोले- समझदारी से चलता है शासन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दो हजार के नोट वापस लेने पर कहा कि शासन मनमानी से नहीं, समझदारी और ईमानदारी से चलता है. अखिलेश ने ट्वीट किया, "कुछ लोगों को अपनी गलती देर से समझ आती है… 2000/- के नोट के मामले में भी ऐसा ही हुआ है लेकिन इसकी सज़ा इस देश की जनता और अर्थव्यवस्था ने भुगती है. शासन मनमानी से नहीं, समझदारी और ईमानदारी से चलता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










