
कुख्यात बदमाश भीम महाबहादुर जोरा ढेर, मुठभेड़ में दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस ने मार गिराया
AajTak
दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश भीम महाबहादुर जोरा को मार गिराया है. जोरा पर दिल्ली, बेंगलुरु समेत कई शहरों में मामले दर्ज थे. साथ ही जोरा जंगपुरा में डॉक्टर की हत्या मामले में भी वांछित था.
दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस के संयुक्त अभियान में दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के आस्था कुंज पार्क के पास एक मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में हत्या और सशस्त्र डकैती के कई मामलों में वांछित एक अपराधी को मार गिराया गया. मारा गया बदमाश नेपाल के लालपुर का मूल निवासी है. जिसका नाम भीम महाबहादुर जोरा (39) है.
जोरा ने 2024 में की थी डॉक्टर की हत्या
भीम महाबहादुर जोरा ने मई 2024 में जंगपुरा में एक निजी क्लिनिक चलाने वाले डॉ. योगेश चंद्र पॉल की हत्या कर दी थी. इस मामले में भी भीम महाबहादुर जोरा वांछित था. जोरा की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई थी.
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस और रोहित गोदारा गैंग के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
इसी बीच एक गुप्त सूचना के आधार पर गुरुग्राम अपराध शाखा और दक्षिण-पूर्वी जिले के विशेष पुलिस बल की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार रात करीब 12.20 बजे आस्था कुंज पार्क के पास जोरा को रोक लिया. पुलिस ने बताया कि जोरा ने पुलिस टीम पर छह राउंड गोलियां चलाईं. जिसके जवाब में पुलिस ने भी पांच राउंड गोलियां चलाईं और वह घायल हो गया.
जोरा पर दिल्ली से बेंगलुरु तक दर्ज थे मामले

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










