
कुंवारी मां ने पहले बेटे को गोद दिया, फिर अडॉप्ट करने वालों के खिलाफ पहुंची कोर्ट, अब आया अदालत का फैसला
AajTak
मुंबई की एक अदालत ने गोद लेने के एक मामले में अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने अपना निर्णय़ देते हुए कहा कि जन्म देने वाली मां को ही बच्चे की कस्टडी का अधिकार है. वही बच्चे को गोद लेने वाले माता-पिता ने निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है.
मुंबई की एक अदालत ने बच्चे को गोद लेने वाले में मामले में एक अहम आदेश दिया है. अदालत ने एक बच्चे को गोद लेने वाले दंपत्ति को आदेश दिया है कि वह बच्चे को उसके जैविक माता-पिता को वापस सौंप दें. अदालत ने यह देखते हुए फैसला दिया कि एक जैविक मां को अपने 'बच्चे की कस्टडी का अधिकार' है और दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया साबित नहीं हुई है. अदालत ने कहा कि बच्चे की कस्टडी दत्तक माता-पिता के पास थी, इसका मतलब यह नहीं है कि उनके पास बच्चे को रखने का कोई अधिकार है.
क्या है मामला यह मामाला एक जैविक मां से जुड़ा हुआ था, जिसने शादी से पहले एक बच्चे को जन्म दे दिया. कुछ परिस्थितियों के कारण उसने 2021 में एक एनजीओ को यह बच्चा गोद लेने के लिए दे दिया. एनजीओ ने बच्चे को गोद लेने के लिए एक दंपति को ढूंढा, लेकिन इस बीच महिला को पता चला कि यह एक बच्चा बेचने वाला रैकेट है. बाद में उसकी बच्चे के पिता से शादी हो गई और इसलिए वह अब अपना बच्चा वापस चाहती थी.
अदालत की चौखट पर पहुंचा मामला वहीं गोद लेने वाले माता-पिता का कहना है कि बच्चे के जैविक माता-पिता ने ही उन्हें यह बच्चा गोद दिया था. इसके बाद ही नोटरीकृत दस्तावेज अर्थात गोद लेने के दस्तावेज तैयार किए गए और प्रक्रिया को पूरा किया गया. इस बीच बच्चे को उन्हें सौंप दिया गया. दंपति ने कहा कि वे बच्चे की देखभाल कर रहे थे और उससे लगाव हो गया था. उन्होंने कहा कि बच्चे के अच्छे भविष्य के लिए कस्टडी उनके पास ही रखी जानी चाहिए.अदालत ने गोद लेने के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने वाले उन दस्तावेजों का भी अध्ययन किया जो दोनों पक्षों ने कोर्ट के समक्ष रखे थे. जैविक माता-पिता अपने बच्चे को गोद देने और गोद लेने वाले माता-पिता बच्चे को गोद लेने के लिए सहमत हो गए थे.
दोनों पक्षों की दलीलें हालांकि, अदालत ने पाया कि जैविक मां ने गोद लेने की औपचारिकताओं को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया था. इसके कारण गोद लेने वाले माता-पिता द्वारा 2021 में हिंदू दत्तक ग्रहण और रखरखाव अधिनियम (HAMA) के तहत दायर की गई गोद लेने की याचिका को मार्च 2022 में खारिज कर दिया गया था. यह याचिका इस आधार पर खारिज की गई कि जैविक मां ने गोद लेने के लिए अपनी सहमति नहीं दी थी.
गोद लेने वाले माता-पिता ने सत्र न्यायालय के समक्ष दलील रखते हुए कहा कि HAMA इस बात पर जोर नहीं देता है कि बच्चे को गोद लेना केवल एक पंजीकृत दस्तावेज के माध्यम से होगा. जब बच्चे को जैविक माता-पिता द्वारा गोद दिया जाता है, तो गोद लेने के लिए न्यायालय की अनुमति आवश्यक नहीं है. उन्होंने कहा कि बच्चे की कस्टडी उनके पास है, इसलिए यह तथ्य ही काफी है कि बच्चा उनके पास रहना चाहिए. उन्होंने आगे तर्क दिया कि गोद लेने या देने का कोई सेरेमनी का होना आवश्यक नहीं है.
कोर्ट का फैसला

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








