
'किसी भी लोकतांत्रिक देश में पर्सनल लॉ नहीं...', UCC पर कैसे काम करेगी मोदी सरकार? अमित शाह ने समझाया पूरा प्लान
AajTak
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बात करते हुए कहा कि एक पंथ निरपेक्ष देश के अंदर हर तरह के पंथ को मानने वालों के लिए एक कानून होना चाहिए, यही पंथ निरपेक्षता का लक्षण है.
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आज तक के साथ बातचीत में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) समेत कई मुद्दों पर बात की है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी दस साल से प्रधानमंत्री हैं लेकिन हमारे विरोधी उन पर एक भी आरोप नहीं लगा पाए हैं.
यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि यह बहुत बड़ा सामाजिक बदलाव है. जब संविधान की रचना हो रही थी, तो संविधान निर्माताओं ने इस पर लंबी बहस की और उस वक्त उन्होंने ये तो स्वीकार किया कि देश के अंदर यूसीसी होना चाहिए लेकिन ऐसा उस वक्त उचित नहीं लगा. संविधान के अनुच्छेद 44 में देश के विधानमंडल और संसद को कहा गया है कि उचित समय पर देश के सभी नागरिकों के लिए यूनिफॉर्म सिविल के लिए देश प्रयास करेगा.
'सभी लोकतांत्रिक देशों में UCC'
अमित शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस आज वोट बैंक के कारण बिखर रही है. भारतीय जनसंघ की स्थापना के बाद से ही हम कह रहे हैं कि इस देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड होना चाहिए. सभी डेमोक्रेटिक देशों में UCC है, भारत में भी होना चाहिए और अब समय आ गया है कि पूरे भारत के अंदर यूनिफॉर्म सिविल कोड हो.
UCC पर कैसे काम करेगी मोदी सरकार?
अमित शाह ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर मोदी सरकार के प्लान पर बात करते हुए कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार ने यूसीसी की शुरुआत की है. इसकी सामाजिक, न्यायिक और पार्लियामेंट्री नजरिए से भी इस पर बहस होनी है. हम देश में पूरी तरह से यूसीसी को लागू करेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










