
किसी भी फ्रंट से बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, बोले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
AajTak
मध्य प्रदेश के ग्वालियर (MP Gwalior) पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार हो रहे विपक्ष के संभावित गठबंधन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि किसी भी फ्रंट से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. जनता के फ्रंट के एक-एक व्यक्ति के दिल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी है.
मध्य प्रदेश ग्वालियर (MP Gwalior) के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार हो रहे विपक्ष के संभावित गठबंधन पर निशाना साधा है. मोदी के खिलाफ 10 क्षेत्रीय पार्टियों के संभावित गठबंधन को लेकर सिंधिया ने कहा कि देश में केवल एक ही फ्रंट है, जनता का फ्रंट. जनता के फ्रंट के एक-एक व्यक्ति के दिल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी है.
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि BJP ने विकास किया है. अंत्योदय की सोच के साथ काम किया है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर जनता का विश्वास है, इसलिए ऐसे कोई भी फ्रंट से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सामने कोई भी फ्रंट काम नहीं करने वाला.
'भाजपा अपने सिद्धांतों पर बेहतर काम कर रही' केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि जनता का फ्रंट पार्टी के साथ है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीजेपी अपने सिद्धांतों पर बेहतर काम कर रही है. गौरतलब है कि ग्वालियर दौरे पर आए सिंधिया शहर विकास की बैठक के साथ निजी आयोजनों में शामिल होंगे, लेकिन रीजनल पार्टियों के नए फ्रंट पर सिंधिया के वार ने एक बार फिर राजनीतिक गर्माहट को बढ़ा दिया है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







