
किसी ने छोड़ा कॉलेज, तो कोई है इंजीनियर, जानिये कितना पढ़े-लिखे हैं आपके चहेते पंजाबी सिंगर्स?
AajTak
शायद ही कोई होगा, जो अमृत मान की गायिकी का दीवान न हो. अमृत मान पेशे से सिंगर होने के अलावा एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी हैं. सिंगर ने मोहाली के स्वामी विवेकानंद इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से M.Tech किया है.
म्यूजिक लवर्स के लिये पंजाबी म्यूजिक हमेशा टॉप पर रहा है. यही वजह है कि जब तक शादी-ब्याह में पंजाबी गाने न बजें. डांस करने में मजा नहीं आता है. चलिये इस बात पर जान लेते हैं कि आपके फेवरेट पंजाबी सिंगर्स कितना पढ़े-लिखे हैं.
दिलजीत दोसांझ एक मल्टी टैलेंटेड स्टार हैं. वो सिंगिंग करना भी जानते हैं और एक्टिंग भी. सिंगिंग और एक्टिंग के बाद दिलजीत फिल्म प्रोड्यूसर बन चुके हैं. पढ़ाई में दिलजीत दोसांझ की ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी. इसलिये वो कभी कॉलेज नहीं गये. बस लुधियाना के अल मनार पब्लिक स्कूल से स्कूलिंग की थी.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












